{"_id":"622f055036b316492e1865c7","slug":"rohtak1647248720","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में दर्दनाक हादसा: गोल चक्कर पर कैंटर की टक्कर से तीन की मौत, दंपती पानीपत का रहने वाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में दर्दनाक हादसा: गोल चक्कर पर कैंटर की टक्कर से तीन की मौत, दंपती पानीपत का रहने वाला
Mon, 14 Mar 2022 02:35 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 02:35 PM IST
सार
पति पत्नी चमारिया गांव में रिश्तेदारी में आए थे। चमारिया निवासी रणबीर के साथ बाइक पर शहर में जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में गोहाना रोड स्थित गोल चक्कर पर सोमवार दोपहर कैंटर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। कैंटर चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पानीपत जिले के मतलौडा के नजदीकी गांव कवि निवासी ताराचंद अपनी पत्नी मनोज के साथ चमारिया गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। दोनों की उम्र 50 साल के करीब है। वे चमारिया गांव निवासी रणबीर सिंह के साथ बाइक पर दोपहर चमारिया गांव से शहर में आ रहे थे।
विज्ञापन
वीटा मिल्क प्लांट के नजदीक पीछे से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक कैंटर के आगे आ गई। रणबीर व ताराचंद की जहां मौके पर मौत हो गई, जबकि मनोज ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पाकर सुखपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन