फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak wrestler Ritika won silver medal in Asian Championship

Rohtak News: एशियन चैंपियनशिप में रोहतक की पहलवान रीतिका ने जीता रजत पदक

Fri, 28 Mar 2025 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Rohtak wrestler Ritika won silver medal in Asian Championship
रोहतक। एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रोहतक की पहलवान रीतिका हुड्डा ने 76 किलोग्राम में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता जॉर्डन के अम्मान में 25 से 30 मार्च तक आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अब तक प्रदेश की पहलवानों ने तीन पदक जीतकर नाम रोशन किया है। रीतिका के अलावा 59 किलोग्राम वर्ग में मुस्कान नांदल व 68 किलोग्राम में मानसी लाठर ने कांस्य पदक जीता। कोच मनदीप ने बताया कि रीतिका को पहले राउंड में बाई मिली। दूसरे राउंड में जापान की पहलवान नोडोका यामामोटो को 10-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

कोच ने बताया कि सेमीफाइनल में कोरिया की पहलवान सेउयोन जोंग को 10-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन 7-6 से फाइनल में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। कोच ने कहा कि रीतिका ने कुश्ती की शुरुआत 72 किलोग्राम भारवर्ग में की। इसमें दर्जनों मेडल जीते। यह भारवर्ग ओलंपिक में नहीं होने के कारण अब इस खिलाड़ी ने 76 किलोग्राम भारवर्ग में खेलना शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीतिका की उपलब्धियां
वर्ष 2023 में एशियन चैंपियनशिप में 72 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता। वर्ष 2024 में ग्रांड प्रिक्स में रजत पदक जीता। 2023 ग्रांड प्रिक्स में रजत पदक जीता। 2024 वर्ल्ड मिलिट्री चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2023 में अंडर-23 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2024 पेरिस ओलंपिक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed