फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, world university wrestling championship, haryana, kusti, sports news, mdu, university

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रेसलिंग चैंपियनशिप में दिखेगा एमडीयू का दबदबा

Fri, 24 Jun 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 24 Jun 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
rohtak, world university wrestling championship, haryana, kusti, sports news, mdu, university
पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के खिलाड़ी भी पहुंचे ट्रायल देने - फोटो : amar ujala
खेलों में परचम लहराने वाले एमडीयू के खिलाड़ियों का दबदबा वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रेसलिंग चैंपियनशिप में भी दिखेगा। स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का चयन बृहस्पतिवार को एमडीयू के जिम्नेजियम हाल में किया गया। खास बात यह है कि चयनित 24 खिलाड़ियों में 12 एमडीयू के हैं।
विज्ञापन


खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि 26 से 31 अक्तूबर तक टर्की में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रेसलिंग चैंपियनशिप होगी। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से एमडीयू में ट्रायल करवाया गया। इसमें पंजाब, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ समेत कई राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे। ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 24 खिलाड़ियों का तीन ग्रुप में चयन किया गया। इसमें खास यह रहा है कि महिला और पुरुष वर्ग में 12 खिलाड़ी एमडीयू के चुने गए। चयन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। खेल निदेशक ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए अगले सप्ताह एक माह का प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। वीसी प्रो. बीके पूनिया ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर वीसी के सचिव वीपी नांदल, प्रो. कुलताज सिंह, उप खेल निदेशक शकुंतला बेनीवाल, महेंद्र पाल पुनियानी, नरेश हुड्डा, सुभाष, केएस सैनी और विनय अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्होंने किया टीम का चयन

खिलाड़ियों की चयन समिति में कुलपति प्रो. बीके पूनिया, अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के सहसचिव डॉ. गुरदीप सिंह, भारतीय कुश्ती संघ के पर्यवेक्षक राजेंद्र खत्री, अर्जुन अवार्डी पहलवान सत्यवान कादियान, भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष डॉॅ. राजकंवर हुड्डा, अंतरराष्ट्रीय रेफरी डॉ. राजेंद्र प्रसाद गर्ग और वीरेंद्र मलिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीयू को पहली बार मिली जिम्मेदारी

खेल निदेशक ने बताया कि एमडीयू की खेल उपलब्धियों को देखते हुए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए पहली बार यह जिम्मेदारी मिली है। किसी भी यूनिवर्सिटी को यह जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात है।


इन खिलाड़ियों का चयन

फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग

भार        नाम       विवि

57  किग्रा   पंकज      सीसीएसयू मेरठ
61 किग्रा    काले      एचबीपी पुणे
65 किग्रा    प्रवीण     एमडीयू रोहतक
70 किग्रा    मंजीत     एमडीयू रोहतक
74 किग्रा   दिनेश      पंजाबी विवि पटियाला
86 किग्रा   दीपक      सीसीएसयू मेरठ
97 किग्रा   जसकंवर    जीएनडीयू अमृतसर
125 किग्रा  देवव्रत      सीसीएसयू मेरठ

ग्रीको रोमन वर्ग

59 किग्रा   राजीत       एमडीयू रोहतक
66 किग्रा   मनीष       एमडीयू रोहतक
71 किग्रा   आदित्य कुंडू  पंजाब विवि चंडीगढ़
75 किग्रा   वनीत कुमार  पंजाब विवि चंडीगढ़
80 किग्रा   गुरप्रीत सिंह   पंजाब विवि चंडीगढ़
85 किग्रा   प्रभा पाल     पंजाबी विवि पटियाला
98 किग्रा   तेजबीर      सिंहानिया विश्वविद्यालय
130 किग्रा  सोनू        एमडीयू रोहतक

महिला वर्ग फ्री

48 किग्रा    इंदू    फैजाबाद विवि फैजाबाद
53 किग्रा    सीमा   एमडीयू रोहतक
55 किग्रा    रीना    एमडीयू रोहतक
58 किग्रा    निशा   एमडीयू रोहतक
60 किग्रा    मंजू    एमडीयू रोहतक
63 किग्रा    मनीषा   एमडीयू रोहतक
69 किग्रा    कविता  एमडीयू रोहतक
75 किग्रा    पूजा    एमडीयू रोहतक

आज होगा नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज

एमडीयू में शुक्रवार से तीन दिवसीय संजीव ढुल मेमोरियल नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज होगा। खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्घाटन सुबह 10:30 बजे वीसी प्रो. बीके पूनिया करेंगे। चैंपियनशिप में विजेता टीम को तीन लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed