{"_id":"572bb15c4f1c1bdf725cd53c","slug":"rohtak-wine-shop-protest-against-wine-shop-women-protest-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का रोष देख ठेके का कारिंदा ताला लगा भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का रोष देख ठेके का कारिंदा ताला लगा भागा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 06 May 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयाबांस में शराब के ठेके को सरकारी स्कूल के पास से हटवाने को लिए महिलाओं ने ठेके पर जाकर प्रदर्शन किया। महिलाओं के रोष को देखते हुए ठेके का कारिंदा ताला लगाकर भाग खड़ा हुआ। महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से मामले को अवगत करवाने का आश्वासन दिया।
नयाबांस में सांपला-खरखौदा मार्ग पर देशी शराब का ठेका बना हुआ है। गांव के नजदीक सरकारी स्कूल के पास शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को महिलाएं प्रदर्शन करते हुए ठेके पर पहुंच गईं। महिलाओं के रोष को देखते हुए कारिंदा ताला लगाकर ठेके से फरार हो गया। ग्रामीण महिला कविता, सुदेश, सावित्री, कमला, बिमला, गीता, रामरति, दया और विद्या देवी का कहना है कि गांव के आबादी क्षेत्र में शराब का ठेका खुलने के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। पास में ही स्कूल नजदीक होने से हुड़दंगी लड़कियों को परेशान करते हैं। यहीं पास से महिलाएं पीने का पानी लाती हैं और खेतों का रास्ता भी यहां से है। नशे की हालत में लोग अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। महिलाओं का कहना है कि गांव में किसी भी सूरत में शराब का ठेका नही चलने देंगी। अगर सरकार और प्रशासन ठेके को यहां से नही हटाती है तो वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। वहीं ठेका संचालक का कहना था कि शराब की दुकान नियमों के तहत खोली गई है।