फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Truck driver dragged four months pregnant woman for 100 meters, she died

Rohtak: ट्रक चालक चार माह की गर्भवती को 100 मीटर तक घसीटते ले गया, मौत

Sat, 02 Nov 2024 01:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 01:09 AM IST
सार

लाहली गांव के पास ट्रक चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। 19 वर्षीय मीनाक्षी की शादी छह माह पहले हुई थी। महिला गरनावठी स्थित मायके से भिवानी के गांव खरक खुर्द ससुराल जा रही थी। 

विज्ञापन
Rohtak: Truck driver dragged four months pregnant woman for 100 meters, she died
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में भिवानी रोड पर लाहली गांव के नजदीक ट्रक चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में 19 साल की विवाहिता की मौत हो गई, जो चार माह की गर्भवती थी। इस संबंध में कलानौर थाने में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


भिवानी जिले के गांव खरक खुर्द निवासी अजय ने बताया कि छह माह पहले उसकी शादी रोहतक जिले के गांव गरनावठी निवासी मीनाक्षी के साथ हुई थी। बुधवार को वह पत्नी मीनाक्षी को उसके मायके मिलाने के लिए ले गया था। छोटी दिवाली के दिन शाम 6 बजे दोनों बाइक पर वापस खरक खुर्द गांव आ रहे थे।
विज्ञापन


जब लाहली गांव के पास पहुंचे तो ब्रेकर पर उसने बाइक धीमी कर दी। इसी बीच पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अजय साइड में गिर गया, जबकि मीनाक्षी ट्रक के आगे गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले टायर में फंसने से ट्रक चालक उसे 100 मीटर तक घसीटते ले गया। उसने किसी तरह ट्रक को रुकवाया और मीनाक्षी को टायर के नीचे से निकालकर संभाला, मीनाक्षी लहूलुहान हो चुकी थी। अगले ही पल उसने दम तोड़ दिया। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed