फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, train, railway, indian railway, government, demand, train not running, haryana

‘सरकार ने मांगें नहीं मानी तो 11 से नहीं चलेगी रेल’

Mon, 27 Jun 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 27 Jun 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
rohtak, train, railway, indian railway, government, demand, train not running, haryana
नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के मंडल मंत्री पीएन गौड़ ने दी चेतावनी - फोटो : amar ujala
यदि रेल कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो 11 जुलाई से देश भर की रेल गाड़ियों को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया जाएगा। इसके लिए रेलवे के सभी कर्मचारी एकमत हैं। यह चेतावनी नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के मंडल मंत्री पीएन गौड़ ने दी। वे रविवार को रोहतक रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होेंने बताया कि 11 जुलाई को सुबह छह बजे से देश में कोई भी रेल गाड़ी नहीं चलेगी। यह रेलवे का 42 साल बाद होने वाला बड़ा प्रदर्शन होगा। इस हड़ताल में एक मेट्रो जोन के साथ 16 रेलवे जोन शामिल हैं। सरकार हमारी मांग नहीं मान रही है, इसलिए हड़ताल करना मजबूरी हो गया है। संगठन को हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कर्मचारियों का भी समर्थन प्राप्त है। सभा की अध्यक्षता कामरेड रवि चोपड़ा ने की। मंच संचालन शाखा सचिव मुकेश शर्मा एवं पवन कुमार ने किया। इस मौके पर सहायक महामंत्री विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष घनश्याम दास, शाखा सचिव निजामुद्दीन अनूप शर्मा, राजेंद्र सिंह और रमेश पहलवान मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
कर्मचारियों की मुख्य मांगें

1. न्यूनतम वेतन 26000 रुपये हो।
2. ओल्ड पेंशन योजना लागू की जाए।
3. महिलाओं की सीसीएल में कटौती न हो।
4. छठे वेतन आयोग की खामी दूर हो।
5. हर साल गाड़ी की घोषणा होती है पर स्टाफ नहीं, इसलिए नई भर्ती हो।
6. निजीकरण बंद किया जाए, एफडीआई और पीपीपी पर रोक लगे।
7. अनुकंपा के आधार पर रेलवे कर्मचारियों के बच्चों को नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed