{"_id":"5745daa44f1c1bd53c690754","slug":"rohtak-the-government-plans-to-pass-from-house-to-house-modi-government-complete-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का बखान करेंगे केंद्रीय मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का बखान करेंगे केंद्रीय मंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 26 May 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
मेनका गांधी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र सराकर के दो साल पूरे होने पर प्रदेश में केंद्रीय मंत्री लोकसभा क्षेत्रों में जाकर उपलब्धियों का बखान करेंगे। प्रदेश की सभी लोकसभा क्षेत्रों में 31 मई तक यह कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिसके लिए अभी तक केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और बीरेंद्र सिंह के कार्यक्रम तय हो चुके हैं। हालांकि पीएम मोदी की उत्तर प्रदेश में रैली के बाद कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी गुलशन भाटिया ने बताया कि रोहतक में मेनका गांधी नीतियों और उपलब्धियों के लिए रैली करेंगी।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी गुलशन भाटिया ने बताया कि अभी तक मौखिक रूप से केंद्रीय बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के बारे में बताया गया है कि वह रोहतक और पानीपत में आकर जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को बताएंगी। इनके अलावा केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह भी प्रदेश में जनता के बीच जाएंगे और सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। यह अभी तय नहीं हुआ है कि इनका कार्यक्रम किस तारीख में होगा। उन्होंने बताया एक दो दिन में तारीख भी फाइनल हो जाएगी।