{"_id":"576965b14f1c1bb571b47e4d","slug":"rohtak-teacher-jbt-counseling-station-road-teachers-protest-haryana-new-transfer-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना काउंसलिंग स्टेशन देने के विरोध में सड़कों पर उतरे शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना काउंसलिंग स्टेशन देने के विरोध में सड़कों पर उतरे शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 22 Jun 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
मानसरोवर पार्क से डीसी कार्यालय तक निकाला जुलूस, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- फोटो : amar ujala
जेबीटी और सीएंडवी से पीजीटी बने अध्यापकों को बिना काउंसिलिंग स्टेशन अलाट करने से शिक्षकों में रोष है। इसके विरोध में मंगलवार को काफी संख्या में शिक्षक सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। शिक्षकों ने मानसरोवर पार्क से लेकर डीसी कार्यालय तक रोष जुलूस निकाला। इसके बाद सीटीएम को सीएम के नाम मांग पत्र सौंपा।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के नेतृत्व में मानसरोवर पार्क में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के राज्य उपप्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि अध्यापकों की जो पदोन्नति सूची जारी की गई है, वह अव्यवहारिक है। महिलाओं को करीब 100 से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्टेशन दिए गए हैं, जो गलत है। कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण की बात करने वाली सरकार वास्तव में असंवेदनशील है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सरकार ने दोबारा से सूची जारी नहीं की गई तो प्रदेश में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद, दोपहर 12 बजे सभी शिक्षक एकत्रित होकर डीसी कार्यालय पहुंचे और रोष जताया। फिर, सीटीएम ने आकर अध्यापकों से ज्ञापन लिया। इस अवसर पर जिला प्रधान राजेश, सचिव निशा, दलबीर, नवभारत, मीनाक्षी ढल, छगाराम, जितेंद्र मौजूद रहे।