फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, sports, state bheam award winner, haryana

राज्य भीम पुरस्कार विजेता को मिलेंगे पांच लाख

Wed, 15 Jun 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 15 Jun 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
rohtak, sports, state bheam award winner, haryana
अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले राज्य के खिलाड़ी कर सकते हैं आवेदन - फोटो : Demo pic
प्रदेश सरकार की नई खेल नीति के तहत राज्य भीम पुरस्कार विजेता को पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके पहले जिन खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। खिलाड़ी अपना आवेदन 5 जुलाई तक जिला खेल कार्यालय, छोटूराम स्टेडियम रोहतक में किसी भी कार्यदिवस में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ओम पति ने बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से 11 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भीम पुरस्कार से सम्मानित करने का प्रावधान है। इसके तहत चार वर्षों में (1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2016 तक) मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं तथा सीनियर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में जिन खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया हो, शामिल हो सकते हैं। मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले को ही इसके लिए मान्य माना जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी इन 4 वर्षों की अवधि में कम से कम एक बार हरियाणा राज्य की ओर से खेला होना चाहिए। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व भारतीय राष्ट्रीय टीम के चयन के लिए हरियाणा की ओर से प्रतिनिधित्व किया होना चाहिए। जिन खिलाड़ियों ने चार वर्षाें में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक बार भी हरियाणा राज्य की ओर से भाग नहीं लिया हो वे खिलाड़ी इस आवेदन के योग्य नहीं माने जाएंगे।
विज्ञापन


आवेदन पत्र के साथ ये जमा कराएं

खेल उपलब्धियों के प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां, हरियाणा राज्य का रिहायसी प्रमाण पत्र, अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का प्रमाण पत्र, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक अर्जित हो तो उसके साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक के प्रमाण पत्रों के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का स्पोर्टिंग सर्टिफिकेट की सत्यापित प्रति, खिलाड़ी के जन्म प्रमाण पत्र की प्रति, खिलाड़ी के तीन नवीनतम फोटो, आवेदन पत्र का संबंधित खेल का राज्य सचिव व खेल प्रशिक्षक से सत्यापित (अनिवार्य) प्रति।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां करें संपर्क

खिलाड़ी किसी भी जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यालय, छोटूराम स्टेडियम, रोहतक में संपर्क कर सकते हैं। खिलाड़ी अपना आवेदन 5 जुलाई 2016 तक जिला खेल कार्यालय, छोटूराम स्टेडियम रोहतक में किसी भी कार्यदिवस में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed