Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak's Rinku Hooda won gold medal in World Para Athletics Grand Prix

Haryana: रिंकू हुड्डा ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीता, 60.26 मीटर का शानदार थ्रो

Thu, 13 Mar 2025 01:04 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 13 Mar 2025 01:04 PM IST
सार

रोहतक जिले के धामड़ गांव निवासी रिंकू हुड्डा पहले भी कई बार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

विज्ञापन
Rohtak's Rinku Hooda won gold medal in World Para Athletics Grand Prix
खिलाड़ी रिंकू हुड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में हरियाणा के रिंकू हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन


रिंकू हुड्डा ने पुरुषों की भाला फेंक एफ46 श्रेणी में 60.26 मीटर का शानदार थ्रो करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


रोहतक जिले के धामड़ गांव निवासी रिंकू हुड्डा पहले भी कई बार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने 2019 और 2022 में नेशनल पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, 2023 एशियन पैरा गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंकू की इस शानदार जीत पर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। उनके कोच और परिवारजन भी इस उपलब्धि से बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। रिंकू ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि अगर संकल्प मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed