फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak's Amit Panghal's punch in World Boxing Championship

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चला रोहतक के अमित पंघाल का पंच

Sun, 15 Sep 2019 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's Amit Panghal's punch in World Boxing Championship
रूस के येकात्रिनबुर्ग शहर में आठ सिंतबर से चल रही वर्ल्ड बाक्सिंग चैंपियनशिप में शनिवार को रोहतक के बॉक्सर के पंचों की बौछार हुई। चैंपियनशिप में रोहतक के मायना गांव के बॉक्सर अमित पंघाल ने 52 किलो भारवर्ग के अपने पहले मुकाबले में चीनी ताइपे के बॉक्सर को 5-0 से मात दी। अब अमित का अगला मुकाबला 17 सितंबर को होगा। पूर्व बॉक्सर व अमित के भाई अजय पंघाल ने बताया कि मुकाबले में चीनी ताइपे का बॉक्सर इतना डिफेंसिव खेल रहा था कि नौ मिनट के मुकाबले में दोनों बॉक्सरों ने जितने पंच साढ़े आठ मिनट में लगाए हैं, उससे ज्यादा पंच अंतिम 30 सेकेंड में लगे हैं। एमेच्योर इंटरनेशनल बाक्सिंग एसोसिएशन की ओर से रूस के येकात्रिनबुर्ग शहर में पुरुष वर्ग की वर्ल्ड बाक्सिंग चैंपियनशिप में रोहतक के अमित पंघाल 52 किलो भारवर्ग में व संजीत 91 किलो भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। चैंपियनशिप में एक मैच की बाई लेने के बाद शनिवार को अमित का पहला प्री - लिम्स मुकाबला हुआ। यह मैच चीनी ताइपे के उस बॉक्सर से था जिसे अमित एशियन बाक्सिंग चैंपियनशिप में मात दे चुके थे। अमित के भाई व पूर्व बॉक्सर अजय पंघाल ने बताया कि मुकाबला शुरू होते ही विरोधी बॉक्सर दूर-दूर भागकर डिफेंसिव मोड में खेलने लगे। विरोधी बॉक्सर की रणनीति को समझ अमित ने ज्यादा समय बिताए बिना ही अटैकिंग खेलना शुरू कर दिया। इसके बाद भी अमित ने विरोधी को कई बार कॉर्नर में घेरकर पंच बरसाए। विरोधी बॉक्सर को ज्यादा डिफेंसिव होने के चलते रेफरी ने चेतावनी भी दी। उन्होंने बताया कि यह मुकाबला इतना नीरस हो गया था कि नौ मिनट के तीनों राउंड में उतने पंच नहीं लगे, जितने पंच अंतिम 30 सेकेंड में बॉक्सरों ने लगाए।
विज्ञापन

91 किलो में पहलवान संजीत का मुकाबला आज
चैंपियनशिप में रोहतक के दो खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें 52 किलो भारवर्ग में मायना का अमित पंघाल व 91 किलो भारवर्ग में रोहतक का संजीत शामिल है। अमित ने शनिवार को चीनी ताइपे के साथ हुए मुकाबले में 5-0 से जीत हासिल कर चैंपियनशिप में अपने विजयी सफर की शुरुआत कर ली है। अब 91 किलो भारवर्ग में रोहतक के ही संजीत विरोधियों पर पंच बरसाने को तैयार हैं। रविवार को संजीत अपना पहला मुकाबला खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed