{"_id":"575f1c5c4f1c1bf82311ba35","slug":"rohtak-rss-path-sanchalan-mohan-bhagwat-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ का पथ संचलन, आज आएंगे मोहन भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ का पथ संचलन, आज आएंगे मोहन भागवत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 14 Jun 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
हिंदू कालेज में चल रहे शिविर स्थल से हिसार रोड तक हुआ पथ संचलन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार रोड पर हिंदू कालेज में चल रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के शिविर कार्यक्रम के तहत सोमवार को पथ संचालन किया गया। पथ संचालन कालेज से शुरू हुआ और हिसार रोड पर निकालकर वापस कालेज में खत्म किया गया। शिविर में मंगलवार को आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत आएंगे जो बृहस्पतिवार तक रहेंगे और शिविर में राष्ट्र निर्माण की जानकारी देंगे।
हिंदू कालेज में चल रहे हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर के शिविर में 15-40 वर्ष आयु के 365 प्रशिक्षणार्थी मौजूद हैं। सभी को शारीरिक विषयों में योगासन, सूर्य नमस्कार, दंड, खेल व समता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बौद्धिक कार्यक्रम में भारत के गौरवशाली इतिहास, हिंदू संस्कृति, देश की वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी के साथ ही संघ के विषयों के प्रशिक्षण और अनुशासन व देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जा रहा है। पहले से तय कार्यक्रम के तहत सोमवार शाम को पथ संचालन किया गया। शिविर 18 जून को संपन्न होगा और उस दिन समापन कार्यक्रम होगा, जिसमें आम लोग भी शामिल होंगे। इस दौरान जिला प्रचारक गोविंद राम, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।