फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, political, congress, reduka chaudhary, promise, government, haryana rohtak

झूठे वायदे कर सत्ता में आई भाजपा, जनता त्रस्त : रेणुका

Tue, 10 May 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 10 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
rohtak, political, congress, reduka chaudhary, promise, government, haryana rohtak
हांसी से कांग्रेस विधायक रेणुका बिश्नोई ने तिलियार झील पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। - फोटो : amar ujala
प्रदेश में कानून-व्यवस्था खत्म हो चुकी है। शरारती तत्वों के हौसले बुलंद हैं। अपराधियों को पुलिस का कोई डर नहीं है। दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। यह बात सोमवार को हांसी से कांग्रेस विधायक रेणुका बिश्नोई ने तिलियार झील पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वादे करके सत्ता में आई अब उससे जनता त्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक व पूर्व पार्षद एवं प्रदूषण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सुरेश गुप्ता के बेटे की शादी में शिरकत करने हांसी विधायक रेणुका बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेसको मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। समय आ गया है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया जाए। झूठे वायदे कर सत्ता में आई भाजपा सरकार से प्रदेश की जनता का मोह भंग हो चुका है। प्रदेश में हर वर्ग दुखी है। हर रोज आपराधिक वारदातें बढ़ती जा रही हैं। व्यापारी, मजदूर, किसान त्रस्त हैं। प्रदेश से व्यापारी वर्ग पलायन करने को तैयार है। इस मौके पर योगेंद्र नाथ मल्होत्रा, डॉ. राजेश सैनी, प्रमोद सिंहपुरिया, संदीप हुड्डा, धर्मबीर, दलबीर पांचाल, कमल खटीक, पंकज भट्टी, कुलदीप, अनिल शर्मा, राजेश और बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed