फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak police caught eve-teasers and shaved half their heads who were stalking at girls

Haryana: युवतियों का पीछा कर फब्तियां कस रहे थे मनचले, पुलिस ने पकड़कर आधा गंजा कर बाजार में घुमाया

Sat, 27 Jun 2026 09:13 PM IST
मयूर शर्मा Haryana: युवतियों का पीछा कर फब्तियां कस रहे थे मनचले, पुलिस ने पकड़ कर आधा गंजा कर बाजार में घुमाया
Haryana: युवतियों का पीछा कर फब्तियां कस रहे थे मनचले, पुलिस ने पकड़ कर आधा गंजा कर बाजार में घुमाया Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 27 Jun 2026 09:13 PM IST
सार

लड़कियां रोजाना सुबह-शाम अभ्यास करने सोनीपत रोड स्थित स्टेडियम में ऑटो रिक्शा में सवार होकर आती हैं जिनका ये युवक पीछा करते थे।

विज्ञापन
rohtak police caught eve-teasers and shaved half their heads who were stalking at girls
पुलिस ने मनचलों को गंजा कर बाजार में घुमाया - फोटो : संवाद

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
रोहतक में छोटूराम स्टेडियम में रोजाना अभ्यास करने आने वाली लड़कियों का पीछा करने व फब्तियां कसने के तीन मनचले लड़कों की सिटी पुलिस ने शनिवार को जमकर क्लास लगाई। पहले तो उनके सिर के आधे बाल कटवाए गए, फिर पुराने बस स्टैंड व पुरानी सब्जी मंडी के आसपास बाजार में घुमाया। बाद में उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
भिवानी रोड से छोटूराम स्टेडियम तक करते थे पीछा

सिटी थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि गांव की लड़कियां रोजाना सुबह-शाम अभ्यास करने सोनीपत रोड स्थित स्टेडियम में ऑटो रिक्शा में सवार होकर आती हैं। भिवानी रोड स्थित नहर के पास रोजाना बाइक सवार तीन युवक पहले वहां नहाने के बहाने खड़े हो जाते थे। फिर जब लड़कियां यहां से गुजरती तो उन पर फब्तियां कसते व पीछा भी करते थे।
विज्ञापन


मनचले युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा

आरोपी लड़कों की इस करतूत से परेशान होकर लड़कियों ने पहले तो अपने स्तर पर समझाने का प्रयास किया। जब आरोपी बाज नहीं आए तो पुलिस को शिकायत दे दी। इस पर पुलिस ने दो दिन नजर रखने के बाद शनिवार सुबह आरोपियों को पकड़ लिया। थाने में लाकर तीनों युवकों के पीछे से सिर के बाल कटवाए। इसके बाद बाजार में घुमाया। बाद में आरोपी युवकों के मिन्नत करने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed