फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak players won two gold medals in fencing

टैस्ट फाइल :: तलवारबाजी में रोहतक के खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक

Wed, 12 Feb 2025 09:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Rohtak players won two gold medals in fencing
रोहतक। 38वें राष्ट्रीय खेलों में तलवारबाजी प्रतियोगिता प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड में आयोजित की जा रही है। कोच सुरेंद्र ने बताया कि तलवारबाजी के ईपी टीम इवेंट व फायल टीम इवेंट दोनों में स्वर्ण पदक जीते। ईपी इवेंट में रोहतक के गौरव व मंदीप , जींद के नितिन व झज्जर के रोहित शामिल है। उन्होंने बताया कि फायल इवेंट में रोहतक के देव, करनाल के निखिल, सोनीपत के अंकित व रेवाड़ी के सचिन शामिल है। कोच सुरेंद्र ने बताया कि ईपी इवेंट में हरियाणा ने क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड को, सेमी-फाइनल में सर्विसेज को व फाइनल में जम्मू कश्मीर को हराया। फायल इवेंट में हरियाणा ने क्वार्टर फाइनल में गुजरात को, सेमी-फाइनल में मणिपुर को व फाइनल में सर्विसेज को हराया। उन्हाेंने विजेता खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला खेल अधिकारी देवेंद्र दहिया ने विजेता खिलाडियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed