फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak players hit golden punch in Khelo India Youth Games

Rohtak News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रोहतक के खिलाड़ियों ने जड़ा स्वर्णिम पंच

Thu, 15 May 2025 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 15 May 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Rohtak players hit golden punch in Khelo India Youth Games
14सीटीके56-लोकेश।
रोहतक। सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रोहतक के खिलाड़ियों ने स्वर्णिम पंच जड़े। इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर बॉक्सिंग में तीन स्वर्ण पदक जीते। यह प्रतियोगिता 9 से 14 मई तक बिहार में आयोजित की गई। सीनियर कोच संजीव कुमार ने बताया कि राहुल कुंडू ने 75 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 80 किग्रा भारवर्ग में लोकेश ने स्वर्ण व 60 किग्रा में शुभम ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पहले तीनों खिलाड़ियों ने 2025 अप्रैल में आयोजित यूथ नेशनल प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने बताया कि लोकेश ने 2022 सब जूनियर प्रतियोगिता, 2023 में नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। 2024 स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि शुभम ने 2023 में स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

राहुल कुंडू ने 2022 में एशियन जूनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, 2024 एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक, 2024 वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि तीनों खिलाड़ी आर्यन्स स्पोर्ट्स बॉक्सिंग क्लब सुनारिया रोड में अभ्यास करते हैं। कोच जसमेर, कोच सोनिया व कोच विजय ने विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

14सीटीके56-लोकेश।

14सीटीके56-लोकेश।

14सीटीके56-लोकेश।

14सीटीके56-लोकेश।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed