फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak PGIMS: Students apply for MBBS-BDS till 29, portal open for candidates

Rohtak PGIMS: एमबीबीएस-बीडीएस के लिए विद्यार्थी 29 तक करें आवेदन, उम्मीदवारों के लिए पोर्टल ओपन

Wed, 26 Jul 2023 02:10 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 26 Jul 2023 02:10 PM IST
सार

डॉ. संजय कुमार ने बताया कि 31 जुलाई से 4 अगस्त तक योग्य उम्मीदवार अपनी फीस जमा करा सकेंगे। उम्मीदवार को 8 अगस्त तक कॉलेज में पहुंचना होगा। काउंसिलिंग से संबंधित सभी जानकारी विश्वविद्यालय व डीएमईआर की वेबसाइट पर डाल दी गई है।

विज्ञापन
Rohtak PGIMS: Students apply for MBBS-BDS till 29, portal open for candidates
PGI ROHTAK - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहतक के पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने प्रदेश के एमबीबीएस व बीडीएस करने के इच्छुक योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। उम्मीदवार 29 जुलाई तक अपना आवेदन जमा करा सकते हैं। 

विज्ञापन


31 जुलाई से 4 अगस्त तक  उम्मीदवार अपनी फीस करा सकते हैं जमा  
डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. अशोक चौहान ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश के सभी एमबीबीएस व बीडीएस के सरकारी व प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ एसजीटी यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी अंबाला, पीडीएम यूनिवर्सिटी बहादुरगढ़ और अलफलाह यूनिवर्सिटी फरीदाबाद के लिए भी विश्वविद्यालय में ही काउंसिलिंग आयोजित करवाई जाएगी। उपरोक्त कोर्सों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है। यह 29 जुलाई रात्रि 12:00 बजे तक खुला रहेगा।
विज्ञापन


उम्मीदवार को 8 अगस्त तक कॉलेज में पहुंचना होगा
डॉ. संजय कुमार ने बताया कि 31 जुलाई से 4 अगस्त तक योग्य उम्मीदवार अपनी फीस जमा करा सकेंगे। उम्मीदवार को 8 अगस्त तक कॉलेज में पहुंचना होगा। काउंसिलिंग से संबंधित सभी जानकारी विश्वविद्यालय व डीएमईआर की वेबसाइट पर डाल दी गई है। उम्मीदवार अपडेट के लिए समय-समय पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपडेट प्राप्त करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed