फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, pgi, medical, doctor, protest, demand, haryana rohtak hcms association, cm, pm

एचसीएमएस एसोसिएशन बोला ‘अधिकारी हो गए सीएम-पीएम से ऊपर, घोषणाओं में लगा रहे अड़ंगा’

Mon, 01 Aug 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 01 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
 rohtak, pgi, medical, doctor, protest, demand, haryana rohtak hcms association, cm, pm
आरोप- ब्यूरोक्रेट्स नहीं चाहते कि प्रदेश में डॉक्टरों की मांगें पूरी हों - फोटो : amar ujala
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन अब विभाग के अधिकारियों के खिलाफ खुलकर सामने आ गई है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने रविवार को शहर में प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि अधिकारी पीएम, सीएम और स्वास्थ्य मंत्री से ऊपर हो गए हैं। सरकार की घोषणा को लागू करने में ये इतने झमेले खडे़ कर देते हैं कि कोई काम नहीं होता। यह वर्ग नहीं चाहता कि प्रदेश में डॉक्टरों की मांग पूरी हो।
विज्ञापन


 राज्य प्रधान डॉ. जसबीर परमार ने बताया कि राज्य में डॉक्टरों की भारी कमी है। इसके बावजूद विभाग कोई व्यवस्था नहीं कर रहा है। सरकार उनकी मांगें मान लेती तो ब्यूरोक्रेट्स उन्हें लागू नहीं होने देते। डॉक्टरों को स्पेशल पैकेज, समय पर एसीपी, सेंट्रल गवर्नमेंट के हिसाब से भत्ता और पदोन्नति मिलनी चाहिए, लेकिन नहीं मिलती। एचसीएमएस डॉक्टरों को पीजी करने में छूट नहीं मिलती। सरकार घोषणा कर रही है कि हर जिले में मेडिकल कालेज खोले जाएंगे, अस्पतालों में डॉक्टर तो हैं नहीं, मेडिकल कालेज कैसे चलेंगे? कम वेतन होने के कारण कोई डॉक्टर यहां आना ही नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि सरकार को एक माह का समय दिया गया है। इसके बाद बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा गांवों से डॉक्टरों को शहर बुलाकर स्टाफ जुटाया जा रहा है, जबकि नए डॉक्टर भर्ती नहीं हो रहे। इस मौके पर डॉ. राजेश श्योकंद फरीदाबाद, डॉ. आरके दहिया सिरसा, डॉ. एमपी सिंह गुरुग्राम, डॉ. सुखपाल धारीवाल झज्जर, डॉॅ. पुनीत कालरा यमुनानगर और डॉ. शीलकांत पजनी, डॉ. पंकज वत्स मेवात, डॉ. शमशेर हिसार और डॉ. विरेंद्र ढांडा सोनीपत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काला कोट भी पहनने को रहें तैयार

दिल्ली बाईपास स्थित एक निजी होटल में हुई बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि डॉक्टर सफेद कोट की जगह काला कोट पहनने को तैयार रहें। काले बिल्ले लगाकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं, इससे किसी को फर्क नहीं पड़ रहा। इस दौरान डॉक्टरों ने समस्याएं भी रखीं।

अधिकारी निजी अस्पतालों में करवाते हैं अपना इलाज

डॉक्टरों ने कहा कि ब्यूरोक्रेट्स खुद तो निजी अस्पतालों में उपचार करवाते हैं, इसलिए उन्हें सरकारी डॉक्टरों की आर्थिक स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है। गुड़गांव से आए डॉ. प्रदीप शर्मा और डॉ. ब्रह्मदीप ने कहा कि सरकार डॉक्टरों की जरूरतों को समझें।


डॉ. शीलकांत पजनी बने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट

सामान्य अस्पताल रोहतक के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शीलकांत पजनी को एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और डॉ. दिनेश गर्ग को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed