{"_id":"5745d9c64f1c1b2f2d6916cf","slug":"rohtak-pgi-larwa-found-in-cooler-tank-notice-to-pgi-officers-maleriya-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":" एडीज मच्छर का लार्वा मिलने पर पीजीआई के एमएस और निदेशक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीज मच्छर का लार्वा मिलने पर पीजीआई के एमएस और निदेशक को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 26 May 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
स्वास्थ्य विभाग की टीम को पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक और निदेशक कार्यालय की जांच के दौरान एडीज मच्छर का लार्वा मिला। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने पर स्वास्थ्य विभाग की जिला मलेरिया अधिकारी की टीम ने दोनों अधिकारियों को नोटिस थमाया। साथ ही चेतावनी दी कि 72 घंटे बाद दोबारा जांच में उनके कूलरों में लार्वा मिलता है तो चालान काटा जाएगा।
बुधवार को जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय के एम.पी.एच.एस. राजसिंह के साथ एम.पी.एच.डब्ल्यू और पीजीआई के मेडिकल कैंपस जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने 9जे, 11जे, 12जे और 13जे के वरिष्ठ डॉक्टरों के क्वार्टरों में और कार्यालय में जांच की। टीम ने निदेशक पीजीआई और एमएस कार्यालय के कूलर को चेक किया। जांच के दौरान दोनों जगह एडीज मच्छर का लार्वा पाया गया। टीम ने दोनों अधिकारियों को नोटिस दिया और 72 घंटे बाद दोबारा जांच करने के साथ लार्वा मिलने पर चालान करने का कहा। सिविल सर्जन डॉ. दीपा जाखड़ ने बताया कि मलेरिया से बचने के लिए लोग अपने घर या आसपास के क्षेत्र में पानी इकट्ठा न होने दे।