फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, khap, panchayat, jail, jat reservation, jat protest, enquiry, jasia, force, flag march

दूसरे दिन भी निकाला फ्लैग मार्च, एसपी ने किया नाकों का निरीक्षण

Mon, 30 Jan 2017 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 30 Jan 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
rohtak, khap, panchayat, jail, jat reservation, jat protest, enquiry, jasia, force, flag march
सोशल मीडिया पर भड़काने वाली पोस्ट डाली तो होगी कार्रवाई - फोटो : amar ujala
जाटों के अनिश्चितकालीन धरना शुरू होने के साथ ही जिला पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। एसपी पंकज नैन ने रविवार को बाहरी लोगों को शहर में आने से रोेकने के लिए लगाए गए 16 पुलिस नाकों का निरीक्षण किया। एसपी ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री पोस्ट नहीं करने की हिदायत दी है। ऐसा करने वाले पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने अर्धसैनिक बल के साथ दूसरे दिन भी शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च किया। डीएसपी डॉ. रविंद्र के फ्लैग मार्च की अगुवाई की। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से सोनीपत स्टैंड, मेडिकल मोड़, दिल्ली बाईपास, शीला बाईपास, नया बस अड्डा, सुखपुरा चौक, गोहाना अड्डा, छोटूराम चौक, भिवानी स्टैंड, पुराना बस अड्डा, हिसार बाईपास, भिवानी चुंगी, झज्जर चुंगी, अशोका मोड़, सोनीपत स्टैंड होते हुए पुलिस लाइन पहुंचा।
विज्ञापन


शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शहर के अंदर आने वाले प्रत्येक मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की गई है। सभी जगहों पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। किसी भी सूरत में जान एवं माल की हानि नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज नैन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed