{"_id":"588d08bf4f1c1b9e7dcf6c46","slug":"rohtak-khap-panchayat-jail-jat-reservation-jat-protest-enquiry-haryana-jasia","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन-पानी लेकर आज से जसिया गांव में धरने पर बैठेगा जाट समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन-पानी लेकर आज से जसिया गांव में धरने पर बैठेगा जाट समाज
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 29 Jan 2017 02:40 AM IST
विज्ञापन
आधा किलोमीटर दूर हाईवे के दोनों ओर लगेगा फोर्स का टेंट, ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने किया मौका मुआयना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेतृत्व में पानीपत हाईवे पर स्थित जसिया गांव में रविवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। धरना स्थल पर खाने-पीने के साथ ही सोने की भी व्यवस्था की गई है। ठंड से बचने के लिए अलाव जलाया जाएगा। वहीं, धरने के मद्देनजर जिला प्रशासन सतर्क है। धरनास्थल पर अर्धसैनिक बलों ने मोर्चा संभाल लिया है। शहर में भी अर्धसैनिक बलों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स की 17 कंपनियां तैनात की गई हैं। पहली बार कमांडो को बुलाया गया है। डीसी ने एक दिन पहले ही जिले में धारा 144 लागू कर दी है। जबकि सरकारी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पुलिस अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 30 ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किये गए हैं जो मौके पर ही हालात को देखते हुए निर्णय लेंगे। उधर, सेक्टर 6 में जाट जागृति सेना का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
पानीपत हाईवे पर स्थित जसिया गांव शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर है। शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों और रोहतक पुलिस रेंज के आईजी ने अपनी टीम के साथ धरना स्थल का जायजा लिया। धरना स्थल से आधा किलोमीटर दूर सड़क के दोनों ओर फोर्स का टेंट लगाया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने जगह का निरीक्षण किया। वहीं, समिति के लोगों ने दोपहर बाद टेंट लगाना शुरू किया। धरने की तैयारियां देर रात तक चलती रही। बारिश की वजह से पहले से तय स्थान के गीला हो जाने से मैदान से सटी सड़क पर अस्थायी टेंट लगाया गया है। गांव को जाने वाली सड़क को दोनों ओर से साफ किया गया और पार्किंग के लिए जगह बनाई गई। जेसीबी मशीन से साफ-सफाई करने से सड़क भी उखड़ गई। इस बीच एक बेरी के पेड़ को काट दिया गया। जबकि पहले एक एकड़ में फैली गेहूं की फसल को काटकर धरना स्थल तैयार किया गया था। अब जब तक मैदान सूख नहीं जाता धरना वैकल्पिक स्थल पर दिया जाएगा।
500 लोगों के सोने के लिए लगेगा 50/60 फुट का टेंट
जसिया में शुरू होने वाला धरना दिनरात चलेगा। इसलिए धरना स्थल पर करीब 500 लोगों के लिए रात में सोने का प्रबंध किया जाएगा। इसके लिए 50/60 फुट का टेंट लगाया जा रहा है। बाहर से बिस्तर भी मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों की पहचान को बनेगी निगरानी कमेटी
सर्व हुड्डा खाप के प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा ने बताया कि शांतिपूर्वक धरना चलेगा। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए निगरानी कमेटी का गठन रविवार को किया जाएगा। समिति में 31 सदस्योें की कमेटी बनाई जाएगी, जो अफवाह या उत्पात मचाने वाले युवाओं पर नजर रखेगी।
भीड़ जुटी तो चार एकड़ की फसल करेंगे साफ
समिति के सदस्य पवन हुड्डा ने बताया कि धरने के लिए अभी एक एकड़ में फसल को साफ किया गया है। बाकी की चार एकड़ को भी साफ करेंगे, लेकिन यह धरने पर आने वाली भीड़ पर निर्भर रहेगा। उन्होंने बताया कि धरना स्थल पर खाना बनाया जाएगा। इसके लिए हलवाइयों का इंतजाम किया गया है। साथ ही, गांव की महिलाएं भी इसमें सहायता करेंगी।