फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, khap, economical help, panchayat, familiy, haryana, jat reservation, jat protest

खाप ने पीड़ित परिवारों को बांटे 3 करोड़ 40 लाख : सर्वखाप पंचायत

Mon, 20 Jun 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 20 Jun 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
rohtak, khap, economical help, panchayat, familiy, haryana, jat reservation, jat protest
नांदल भवन में हुई रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिले के खाप प्रतिनिधियों की बैठक - फोटो : amar ujala
नांदल भवन में रविवार को रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिले के खाप प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें आंदोलन के पीड़ितों को आर्थिक मदद देने के मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अहलावत खाप प्रधान जयसिंह अहलावत ने कहा कि ‘जाट समाज राहत कोष’ में जाट समाज ने 4 करोड़ से अधिक धनराशि इकट्ठा की थी। इसमें से करीब 3 करोड़ 40 लाख रुपये पीड़ित परिवारों को चेक के माध्यम से बांट दिए गए हैं। बाकी बची धनराशि को जल्द ही समारोह कर सम्मान पत्र के साथ पीड़ितों को दी जाएगी। वहीं पर समाज के सामने खाते का लेखा-जोखा भी जारी कर दिया जाएगा। कलानौर में मुआवजा राशि के भेदभाव को उठाने वाले जाट युवा एकता मंच के संयोजक नवीन मलिक और जुगनू नांदल को भी खाप प्रतिनिधियों ने बधाई दी।
विज्ञापन


बैठक के दौरान कासनी गांव (झज्जर) से पहुंचे कटारे, कुडेराम प्रधान, राजकुमार, राकेश, शमशेर और उमेद ने गांव की तरफ से 2,66,721 रुपये, डहरी पाना रोहतक से रोहतक उपप्रधान हरदीप अहलावत, युवा प्रधान सुरेश, रविन्द्र, राजू सिवाच, मनीष, परमजीत औरमोनू ने 2,03,900 रुपये, जिंदराण के रामदिया हुड्डा, सरपंच कप्तान सिंह, ओम नंबरदार, मास्टर ईश्वर और राममेहर ने 65,000 रुपये राहत कोष में जमा कराए। इसके अलावा डीघल ठोला गोखला से जयसिंह अहलावत और अंगद पहलवान ने 88,300 रुपये महम और किशनगढ़ से पहुंचे राममेहर सिंह, रामप्रसाद, बलवंत, छज्जा राम और तुलसी ग्रेवाल ने 3,51,000 रुपये कोष में जमा कराए। इस मौके पर राठी खाप प्रधान तस्वीर सिंह, कादियान खाप प्रधान केदार कादियान, नांदल खाप प्रधान महेन्द्र सिंह, सरोहा खाप प्रधान रणधीर सरोहा, दहिया खाप प्रधान सुरेन्द्र दहिया, रोहतक-84 खाप प्रधान हरदीप अहलावत, हुड्डा खाप प्रधान धर्मपाल हुड्डा, कैप्टन जगवीर मलिक और रणबीर ओहल्याण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed