फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, khaap, notice, jaat reservation, protest, district administration, haryana

खापों के मुखिया, संघर्ष समितियों के पदाधिकारियों समेत 55 को नोटिस

Wed, 01 Jun 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 01 Jun 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
rohtak, khaap, notice, jaat reservation, protest, district administration, haryana
खापों के मुखिया, संघर्ष समितियों के पदाधिकारियों समेत 55 को नोटिस - फोटो : Demo pic
पांच जून से जाटों के आंदोलन के एलान के बाद प्रशासन ने आंदोलन की अगुवाई करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। खापों के मुखिया, संघर्ष समितियों के पदाधिकारियों समेत 55 लोगों को नोटिस भेजा गया है। नोटिस में साफ कहा गया है कि आंदोलन के दौरान किसी तरह का नुकसान होता है तो इनकी संपत्ति को जब्त करके नुकसान की पूरी वसूली की जाएगी। नोटिस के माध्यम से इन लोगों को अपनी व्यक्तिगत चल और अचल संपत्ति का ब्योरा देने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को कई खाप के मुखिया, जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी और युवा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों सहित 55 लोगों को नोटिस जारी करके कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार जन आंदोलनों के दौरान हुई हिंसा के कारण जान-माल व संपत्ति के नुकसान की भरपाई अपराध करने वालों के साथ-साथ आंदोलनों को आयोजित करने वाले लोगों की संपत्ति से भी होती है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि फरवरी माह में आरक्षण आंदोलन के दौरान इन लोगों ने आयोजक, उत्प्रेरक या प्रणेता की भूमिका निभाई है जो सरकारी रिपोर्टों व सार्वजनिक मंचों से दिए गए भाषणों से साबित होती है। नोटिस में कहा गया है कि फरवरी माह में हुए उपद्रव के दौरान हजारों करोड़ रुपये की निजी व सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ है। कई लोग मारे गए। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार हुए नुकसान की भरपाई इन लोगों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed