फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, jobs in police department, retirement, army, haryana rohtak

पूर्व सैनिकों को पुलिस में भर्ती होने का मौका

Wed, 15 Jun 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 15 Jun 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
rohtak, jobs in police department, retirement, army, haryana rohtak
भर्ती प्रक्रिया - फोटो : Getty
जिला पुलिस में एक साल के लिए 200 पदों पर विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर पूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी। जिले के पूर्व सैनिकों के लिए बुधवार को सुबह सात बजे से पुलिस लाइन में साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चयनित विशेष पुलिस अधिकारियों को 15 दिन का कैप्सूल कोर्स करवाया जाएगा। भर्ती होने के बाद चौदह हजार (14000) रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती के तहत हरियाणा पुलिस में प्रदेशभर में 3000 पूर्व सैनिकों की भर्ती की जानी है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक पूर्व सैनिक बुधवार सुबह पुलिस लाइन पहुंचकर साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। हरियाणा पुलिस अधिनियम-2007 की धारा 21 के अनुसार हरियाणा पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारियों का चयन किया जा रहा है। इसके लिए भर्ती की शर्तें पूरी करने वाले सेना के पूर्व सैनिक आवेदन कर सकते हैं। विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती के लिए प्रत्येक जिला स्तर पर चयन बोर्ड गठित किया गया है। रोहतक में एसपी शशांक आनंद की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय चयन बोर्ड बनाया गया है। इसमें एएसपी हिमांशु गर्ग और जिला इंस्पेक्टर रमेश कु मार शामिल हैं। जिले में भर्ती के लिए 200 सीटें आवंटित की गई हैं। विशेष पुलिस अधिकारियों का व्यवहार संतोषजनक नहीं पाए जाने पर एसपी उनकी सेवा को एक साल से पहले बिना कारण बताए निरस्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


साक्षात्कार में ये दस्तावेज लेकर पहुंचे

पुलिस में भर्ती के लिए पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार स्थल पर अपने सभी मूल प्रमाण पत्र तथा एक-एक प्रमाणित छाया प्रतियां, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, योग्यता, अनुभव, सैन्य अधिकारी की ओर से जारी सेवा निवृत्ति प्रमाण-पत्र और ए श्रेणी चिकित्सा प्रमाण-पत्र और चार पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लेक र आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती के लिए योग्यता

-  पूर्व सैनिक की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक को सेवाकाल में रहते हुए अनुशासनहीनता, कदाचार या चिकित्सा अस्वस्थता के कारण नहीं हटाया गया हो।
- आवेदक की सेना में कम से कम पांच वर्ष की नौकरी होनी चाहिए।
- सेवा से निवृत्ति के समय चिकित्सा ए श्रेणी की होनी चाहिए।
- उन आवेदकों को अधिमान दिया जाएगा जो सेना में सक्रिय सशस्त्र कार्यों जैसे आपूर्ति कोर, चिकित्सा कोर, सिग्नल कोर और इंजीनियरिंग कोर में लगे हों।

भर्ती के बाद सुविधा मिलेगी

भर्ती होने के बाद पूर्व सैनिक एक वर्ष की अवधि के लिए 14000 रुपये के मासिक मानदेय पर रखे जाएंगे। भर्ती के समय दो जोड़ी वर्दी, एक जोड़ी जूते और वर्दी से संबंधित सामान के लिए 3,000 रुपये एक बार दिये जाएंगे। साथ ही यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता भी दिया जाएगा। ड्यूटी के दौरान मौत होने पर 10 लाख रुपये की सहायता, स्थायी विकलांग होने पर 1 से 3 लाख और गंभीर चोट पर एक लाख रुपये दिये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed