Rohtak: जींद-दिल्ली एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस हुईं रद्द, 10 से ज्यादा ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंची
जींद-दिल्ली डेमू 52 मिनट, कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस 36 मिनट देरी से पहुंची। लंबी दूरी समेत कुल 22 ट्रेनें रोहतक से गुजरती हैं, जिनमें लंबी दूरी की ट्रेनें शनिवार को दो से ढाई घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची हैं।
विस्तार
कोहरे के कारण शनिवार को भी पैसेंजर समेत 10 से ज्यादा ट्रेनें देरी से रोहतक स्टेशन पर पहुंची। वहीं जींद-दिल्ली एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस को रद्द किया गया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जींद-दिल्ली डेमू जंक्शन पर 52 मिनट, कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस 36 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची।
लंबी दूरी समेत कुल 22 ट्रेनें रोहतक से गुजरती हैं, जिनमें लंबी दूरी की ट्रेनें शनिवार को दो से ढाई घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची हैं। वहीं पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय पर न चलकर देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार के साथ-साथ ठंड का सामना भी करना पड़ा।
अप ट्रैक की ट्रेनें
गाड़ी संख्या गाड़ी का नाम देरी से पहुंची
- 04456 जींद-दिल्ली डेमू 52 मिनट
- 14024 कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस 36 मिनट
- 04090 हिसार-नई दिल्ली एक्सप्रेस 35 मिनट
- 14324 रोहतक से नई दिल्ली 24 मिनट
- 04424 जींद-दिल्ली एक्सप्रेस 21 मिनट
डाउन ट्रैक की ट्रेनें
संख्या गाड़ी का नाम देरी से पहुंची
- 19411 साबरमती से दौलतपुर 30 मिनट
- 20409 दिल्ली कैंट से बठिंडा 1:54 घंटे
- 12481 इंटरसिटी एक्सप्रेस 14 मिनट
- 14035 धौलाधार-एक्सप्रेस 17 मिनट
- 04453 दिल्ली-जींद मेमू स्पेशल 53 मिनट