फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, jat reservation, prakash singh committee report now online, haryana government

प्रकाश सिंह कमेटी रिपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, खुद को बचा रही सरकार

Wed, 01 Jun 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 01 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
rohtak, jat reservation, prakash singh committee report now online, haryana government
सांपला में बैठक करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : amar ujala
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अधिकारियों के संरक्षण में पूरे प्रदेश में हिंसा करवाई। अब यह पूरी तरह साफ हो गया है कि भाजपा ने ही भाईचारा बिगाड़ने के लिए दंगे करवाए। सरकार ने यूपी व गुजरात के पैटर्न को हरियाणा में लागू किया है। जिस तरह से प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट सामने आई है, उसमें साफ है कि सरकार के मंत्रियों को क्लीन चिट देकर बचाया गया और अफसरों को बलि का बकरा बनाया गया। मंगलवार को हुड्डा अपने विधानसभा क्षेत्र के कस्बे सांपला पहुंचे थे। वे यहां चार दिन पहले अनाज मंडी में हुई फायरिंग के मामले में पीड़ित व्यापारी अजय अग्रवाल से भी मिले।
विज्ञापन


हुड्डा ने प्रकाश सिंह समिति की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि रिपोर्ट में साफ हो चुका है कि चार विभाग दंगों के दौरान पूरी तरह से फेल हुए हैं और जिसके चलते विभागों के मंत्रियों को भी बचाया गया है। चारों विभागों के मुखिया एक ही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने इशारों-इशारों में सीएम को घेरा। उन्होंने फिर से दोहराया कि हिंसा की जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से करवाई जाए।
विज्ञापन


व्यापारियों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा

पूर्व सीएम ने मंडी में मौजूद व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि वे 24 घंटे उनके साथ हैं। पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। जिले में पिछले एक माह के दौरान कई हत्याएं हो चुकी हैं और व्यापारियों पर भी कई जानलेवा हमले हुए हैं। यहां तक कि रोहतक में पालिका बाजार में व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी को भी नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा के सवाल पर चुप्पी

हुड्डा ने प्रदेश में राज्यसभा के उम्मीदवार को समर्थन देने के सवाल पर चुप्पी साध ली। बाद में कहा कि कांग्रेस का कोई प्रत्याशी उम्मीदवार नहीं है। राज्यसभा के चुनाव में उम्मीदवार का फैसला पार्टी के आला नेता करेंगे। प्रकाश रिपोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्रियों पर शक्तियों के विकेंद्रीयकरण के आरोप पर भी हुड्डा ने जवाब देते हुए कहा कि अब तो मनोहर लाल खट्टर सीएम हैं वे क्यों नहीं विकेंद्रीयकरण कर लेते। इस मौके पर पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, पूर्व विधायक बी. बी. बतरा, महेंद्र चोपड़ा, ,मास्टर जोगेंद्र कोच, प्रवीन कोच, भगवानी देवी गढ़ी, पूर्व चेयरमैन रूपसिहं, पूर्व सरपंच भूप ठेकेदार, पूर्व ब्लाक समिति सदस्य जितेंद्र शर्मा, प्रमोद चुलाना, रामबीर पहलवान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास और प्रेम नारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed