{"_id":"5730aa714f1c1b5d05919a8e","slug":"rohtak-jaat-reservation-check-people-considered-innocent-by-khap-khap-jaat-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाप पंचायतों ने दिया सरकार को 29 तक का अल्टीमेटम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाप पंचायतों ने दिया सरकार को 29 तक का अल्टीमेटम
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 10 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
नांदल भवन में खाप प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल में हुई पंचायत के बाद सोमवार को बोहर गांव के नांदल भवन में भी खाप प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी ने कैथल में हुए निर्णय पर सहमति जताते हुए सरकार को 29 मई तक का अल्टीमेटम दे दिया। कहा कि यदि इस अवधि में मांगें पूरी नहीं की गई तो 29 मई को सांपला में होने वाले शहीदी सम्मान समारोह में ठोस निर्णय लिया जाएगा।
समीक्षा बैठक में मलिक खाप प्रतिनिधि कैप्टन जगबीर मलिक ने कहा कि रविवार को कैथल में हुई बैठक में प्रदेश भर की खापों समेत लगभग तीन हजार से अधिक जाट समाज के लोगों ने भाग लिया था। निर्णय हुआ है कि प्रदेश और केंद्र सरकार के मंत्रियों से मिलकर गिरफ्तारियों पर रोक लगाने की मांग की जाएगी। गिरफ्तार किए गए आंदोलनकारियों के मुकदमे वापस लेकर उन्हें रिहा किया जाए और आंदोलन में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा और नौकरी दी जाए। यदि सरकार इन मांगों पर जल्दी ही निर्णय नहीं लेती तो 29 मई को सांपला में होने वाले शहीदी सम्मान समारोह के दौरान ठोस निर्णय लिया जा सकता है। जरूरत पड़ी तो दोबारा से आंदोलन शुरू करने का निर्णय भी लिया जा सकता है।
इस मौके पर नांदल खाप प्रधान महेंद्र सिंह, हुड्डा खाप प्रतिनिधि इंद्र सिंह हुड्डा, अहलावत खाप प्रधान जय सिंह अहलावत, राठी रूहिल खाप प्रधान तस्वीर सिंह राठी, कादियान खाप प्रधान केदार सिंह कादियान, देशवाल खाप प्रधान शिवधन देशवाल, महम चौबीसी खाप प्रधान तुलसी ग्रेवाल, बोहर अठगामा प्रधान बलराज नांदल, सुनारियां सतगामा प्रधान प्रकाश बुधवार और बिनैन खाप प्रधान नफे सिंह नैन आदि मौजूद रहे। उधर, बैठक के दौरान सेक्टर-4 से पहुंचे धर्मबीर राठी, बलजीत दलाल, सुन्दर सिंह पन्नू और राजेंद्र सिंह आदि ने 2,52,300 रुपये जाट समाज राहत कोष में जमा कराएं।