{"_id":"572a367a4f1c1b12215cd1e5","slug":"rohtak-jaat-reservation-check-people-considered-innocent-by-khap-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन के दौरान मारे गए युवकों के परिजनों को 29 को बांटे जाएंगे चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन के दौरान मारे गए युवकों के परिजनों को 29 को बांटे जाएंगे चेक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 05 May 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
मुआवजा
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मारे गए युवाओं के परिजनों को 29 मई को सहायता राशि के चेक बांटे जाएंगे। सांपला स्थित छोटूराम संग्राहलय में होने वाले प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम में खाप प्रतिनिधियों सहित समाज के मौजिज लोग शिरकत करेंगे।
बुधवार को रोहतक, झज्जर और सोनीपत के खाप प्रतिनिधियों की बैठक में यह फैसला लिया गया।
अहलवात खाप के अध्यक्ष जयसिंह अहलावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि 8 मई को कैथल के बालू गांव में होने वाली खापों की पंचायत में इन तीनों जिले की खाप भी हिस्सा लेंगी। कहा गया कि केस रद्द करने, गिरफ्तारी नहीं करने और गिरफ्तार युवाओं को रिहा करने के अलावा सरकार मृतकों के परिवार से एक-एक सदस्य को नौकरी देने का वादा भी निभाए। आए दिन बिना किसी सबूत के युवाओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। मृतकों को कितना चंदा दिया जाएगा, इसको लेकर रणबीर गढ़ी ने बताया कि 15 मई के बाद ही इसका फैसला होगा। इस अवसर पर दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया, रोहतक 84 के प्रधान हरदीप अहलावत, तस्वीर राठी, रणधीर सरोहा, केदार सिंह, धर्मपाल, नांदल खाप प्रधान महेंद्र नांदल, प्रकाश प्रधान, कैप्टन जगबीर मलिक, इंद्र सिंह हुड्डा और रणबीर ओहल्याण मौजूद रहे।