फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, jaat reservation, check, considered by khap, high court stay, jaat,haryana rohtak

जाट आरक्षण स्टे पर खापों में आक्रोश, जल्द बनेगी अगली रणनीति

Fri, 27 May 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 27 May 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
rohtak, jaat reservation, check, considered by khap, high court stay, jaat,haryana rohtak
नांदल भवन में खाप प्रतिनिधियों की बैठक में हुआ मंथन - फोटो : amar ujala
जाट आरक्षण पर हाईकोर्ट के स्टे के बाद जाट समाज में आक्रोश का माहौल है। बृहस्पतिवार को नांदल भवन में हुई खाप प्रतिनिधियों की बैठक में इस पर विरोध जताया तो जाट युवाओं ने भी इसके पीछे सरकार की साजिश बताई। निर्णय हुआ कि जल्द ही अगली बैठक बुलाकर ठोस रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


नांदल खाप प्रधान महेंद्र सिंह नांदल की अध्यक्षता में हुई खाप प्रतिनिधियों की बैठक में जाट आरक्षण मुद्दे पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे पुरानी वकीलों से भी बातचीत की गई। मलिक खाप प्रतिनिधि कैप्टन जगवीर मलिक ने कहा कि सरकार ने जाटों से वायदा किया था कि वह ऐसा कानून बनाकर आरक्षण देगी, जिसे न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकेगी। अब सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह न्यायालय में आरक्षण के पक्ष में मजबूती से पैरवी करे और इस अंतरिम रोक को शीघ्र हटवाए। इसके साथ सूची-9 में डालने की भी मांग की गई। हुड्डा खाप प्रधान धर्मपाल हुड्डा ने कहा कि न्यायालय का यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब विभिन्न संस्थानों में विद्यार्थियों के दाखिले शुरू होने जा रहे हैं। यदि यह रोक जारी रहती है तो जाट युवाओं को आरक्षण के तहत मिलने वाले लाभ से वंचित होना पड़ेगा।
विज्ञापन


जाट युवा एकता मंच की बैठक 29 को

उधर, जाट युवा एकता मंच ने भी बैठक कर इस पर विरोध जताया। मंच के संयोजक सतीश राणा और नवीन मलिक ने कहा कि आरक्षण को लेकर सरकार झूठ बोल रही है। लग रहा है कि सरकार जाटों को आरक्षण देना नहीं चाहती। निर्णय हुआ कि इसी मुद्दे को लेकर 29 मई को जाट भवन में बैठक होगी। इस मौके पर पूर्व सरपंच संदीप, ओमप्रकाश डागर, जगजीत हुड्डा और दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलानौर में आज होगा धरना

जाट आरक्षण संघर्ष संचालन समिति की तरफ से शुक्रवार को कलानौर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया जाएगा। धरने को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को मेजर मेहर सिंह मलिक के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

यूं बोले जाट नेता

सरकार ने 28 मार्च को बिल पास किया, लेकिन नोटिफिकेशन करने में डेढ़ माह का समय लगा दिया। सरकार ने इसे सूची-9 में भी नहीं डाला। इस श्रेणी में जो भी मुद्दा डाला जाता है कि उस पर हाईकोर्ट संज्ञान नहीं ले सकता। शुरुआत से सरकार की मंशा गलत है। अपने ही किसी कार्यकर्ता से रिट डलवा दी होगी, जिस कारण यह स्टे लगा है। फिलहाल पांच जून से देश भर में जिला स्तर पर जाट न्याय रैली निकाली जाएगी और उसी दिन अनिश्चितकालीन धरने शुरू हो जाएंगे।

- यशपाल मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति।

अभी इस बारे में समीक्षा नहीं की है। जल्दी ही प्रदेश की खापों की मीटिंग बुलाई जाएगी। अक्सर किसी भी याचिका की सुनवाई में लंबा समय लग जाता है, लेकिन इस मामले में ऐसा कुछ नहीं हुआ। पिछली सरकार में भी आरक्षण लगभग एक साल लागू रहा था, लेकिन इस बार मामला साजिश का लग रहा है।
- हरदीप अहलावत, रोहतक 84 खाप प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed