{"_id":"6580007095f8b69ec7039a05","slug":"rohtak-in-samchana-a-young-man-and-a-girl-committed-suicide-by-swallowing-poison-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: समचाना में युवक व युवती ने जहर निगलकर दी जान, एक दिन पहले आए थे गांव में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: समचाना में युवक व युवती ने जहर निगलकर दी जान, एक दिन पहले आए थे गांव में
Mon, 18 Dec 2023 01:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:48 PM IST
सार
युवक के परिवार में केवल मां है। 19 वर्षीय युवती हिसार की रहने वाली है। वे बहादुरगढ़ में सहमति संबंधों के तहत रह रहे थे। सांपला पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
रोहतक पुलिस सांपला पुलिस स्टेशन
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में सांपला खंड के गांव समचाना में एक युवक व युवती ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां रविवार की रात उनकी मौत हो गई। एक दिन पहले ही युगल बहादुरगढ़ से गांव में आया था। सांपला पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। युवती हिसार की रहने वाली है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह सूचना मिली कि समचाना गांव निवासी 24 वर्षीय मोनू व उसके साथ 19 साल की लड़की को पीजीआई में दाखिल कराया गया था। दोनों ने जहरीला पदार्थ खा रखा था। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना पाकर सांपला थाने से पुलिस पीजीआई पहुंची, जहां ग्रामीणों ने बताया कि मोनू के पिता का देहांत हो चुका है। बहन शादीशुदा है।
विज्ञापन
वह एक साल से बाहर रह रहा था। घर पर केवल मां थी। एक दिन पहले 19 साल की युवती के साथ घर आया, जो हिसार की रहने वाली बताई गई है। पता चला है कि दोनों सहमति संबंधों के तहत बहादुरगढ़ में रह रहे थे। रविवार को उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर मां को पता चला। उसने ग्रामीणों की मदद से पीजीआई में दाखिल कराया, जहां दोनों की मौत हो गई। सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुलेंद्र सिंह ने बताया कि शवों का पीजीआई के डेड हाउस में पोस्टमार्टम करवा रहे हैं। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।