फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, HTET, haryana teacher eligibility test, haryana TET, campus, education, haryana

एचटेट लेवल-3 परीक्षा में परीक्षार्थी को एक घंटा पहले करना होगा रिपोर्ट

Fri, 17 Jun 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 17 Jun 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
rohtak, HTET, haryana teacher eligibility test, haryana TET, campus, education, haryana
Exam - फोटो : Demo pic
एचटेट लेवल-3 की रविवार को होने वाली परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन ने पूरे इंतजाम कर लिए हैं। जिले के 40 केंद्रोें पर करीब 11,896 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसमें 38 केंद्रों पर ऑफलाइन तो दो केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा होगी। परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। इसके लिए परीक्षार्थियों को केंद्र में एक घटा पहले रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा केंद्र के गेट पर ही परीक्षार्थी की वीडियोग्राफी की जाएगी। इसके बाद ही उसे केंद्र में प्रवेश मिलेगा। इस दौरान परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र और आईडी प्रूफ की मूल कॉपी के साथ धार्मिक प्रतीक के रूप में पहने जाने वाली वस्तुओं, चूड़ियों, कंगन, मंगलसूत्र, पगड़ी, कड़ा और कृपाण की बारीकी से जांच की जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा के 40 मिनट पहले अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की निगरानी में प्रश्न पत्र पहुंचेंगे। इसमें सभी प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग, भिवानी बोर्ड और पुलिस की एक टीम होगी, जो प्रश्न पत्र को सुरक्षित केंद्र पर लेकर जाएंगे। सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, कैलकुलेटर और पेजर लाने पर पाबंदी है। परीक्षार्थियों को 30 मिनट पहले ही कमरों में प्रवेश करने दिया जाएगा। परीक्षार्थी नीला या काला बाल पेन साथ लाएं।
विज्ञापन



इन 38 केंद्रों पर होगी ऑफलाइन परीक्षा

पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय कॉलेज में तीन और राजकीय महिला महाविद्यालय में दो केंद्र बनाए गए हैं। वैश्य कॉलेज ऑफ ब्वॉयज, हिंदू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेकभनोलॉजी, सैनी कॉलेज, वैश्य महिला महाविद्यालय, वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, एमआर डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-4 स्थित मॉडल स्कूल, केवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सतप्रिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट को केंद्र बनाया गया है। सेक्टर-3 का महेंद्रा मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पठानिया पब्लिक स्कूल, हरकिशन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, एमडीएन पब्लिक स्कूल, एमडीयू का यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल, एसआरएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाबा मस्तनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी परीक्षा होगी। वीएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, छोटूराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल, इंटरनेशनल भारती स्कूल, एमएस सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वैश्य पब्लिक स्कूल, विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल में भी परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। रामनगर स्थित शिक्षा भारती विद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जैन पब्लिक स्कूल और जींद रोड स्थित बाबा बंदा बहादुर पब्लिक स्कूल में यह परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां 246 परीक्षार्थी देंगे आनलाइन परीक्षा

आनलाइन परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। 246 परीक्षार्थी गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज और मां सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकभनोलॉजी में ऑनलाइन परीक्षा देंगे।


24 परीक्षार्थियों पर होगा एक निरीक्षक

परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जिले के 40 केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। हर केंद्र में 24 परीक्षार्थियों पर एक निरीक्षक और प्रत्येक सेंटर पर एक-एक सुपरिंटेंडेंट और चीफ सुपरिंटेंडेंट होगा। नकल रहित परीक्षा कराने के लिए उड़नदस्तों की 10 टीम गश्त करेंगी। इसके अलावा भिवानी बोर्ड और प्रशासनिक अधिकारियों के भी उड़नदस्ते होंगे।
- सुनीता रुहिल, जिला शिक्षा अधिकारी, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed