फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, HTET, haryana teacher eligibility test, haryana TET, campus, education, exam, haryana

एचटेट लेवल-3 : 9,742 ने दी परीक्षा, 2,154 ने छोड़ दी

Sun, 19 Jun 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 19 Jun 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
rohtak, HTET, haryana teacher eligibility test, haryana TET, campus, education, exam, haryana
कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच जिले में 40 केंद्रों पर शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई परीक्षा - फोटो : amar ujala
कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शनिवार को जिले के 40 केंद्रों पर एचटेट लेवल-3 की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इसमें 9742 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तो 2154 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान नकलचियों पर नजर रखने के लिए सभी केंद्रों पर एसपी, डीएसपी और एसएचओ गश्त करते रहे। परीक्षा केंद्रों के बाहर 200 मीटर की परिधि में एक भी व्यक्ति को खड़े नहीं होने दिया गया। झज्जर, सोनीपत, फरीदाबाद और दिल्ली से भी काफी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचे थे।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की ओर से काफी सख्ती देखने को मिली। दोपहर 12:30 बजे खजाना कार्यालय से कड़ी सिक्योरिटी के बीच सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाए गए। परीक्षार्थियों की एंट्री के समय एक-एक चीज की बारीकी से जांच की गई। परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में केवल एक आईडी कार्ड, एडमिट कार्ड के साथ एक बॉल पेन ही ले जाने दिया गया। बाकी सामान बाहर रखवा लिया गया। इस दौरान परीक्षार्थियों को अपने सामान की सुरक्षा से संबंधित अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। परीक्षा में बड़ी चूक न हो, इसके लिए केंद्रों के सुपरिंटेंडेंट, चीफ सुपरिंटेंडेंट और ड्यूटी कर्मचारियों की ओर से भी पूरी सख्ती बरती गई।
विज्ञापन


लड़कों की अपेक्षा लड़कियां ज्यादा अनुपस्थित

परीक्षा में सभी 40 केंद्राें पर लड़कों की अपेक्षा लड़कियां ज्यादा संख्या में गैरहाजिर रहीं। 1483 लड़कियां तो 636 लड़कों ने परीक्षा नहीं दी। वहीं, ऑनलाइन केंद्राें पर एक में 14 तो दूसरे में 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीयू कैंपस, जैन स्कूल में देरी से पहुंचे वीडियोग्राफर

परीक्षा के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया था। कंट्रोल रूम में एमडीयू के यूनिवर्सिटी कैंपस और जींद रोड स्थित जैन पब्लिक स्कूल में वीडियोग्राफर नहीं पहुंचने की शिकायत आई थी। हालांकि, दोपहर 1:05 बजे वीडियोग्राफर पहुंच गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed