फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, heat, record heat, school, haryana rohtak

डीसी साहब! मासूमों को गर्मी से बचाओ, स्कूल बंद कराओ

Thu, 19 May 2016 03:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 19 May 2016 03:10 AM IST
विज्ञापन
rohtak, heat, record heat, school, haryana rohtak
46 डिग्री तापमान में स्कूली बच्चों को आना-जाना पड़ रहा स्कूल - फोटो : amar ujala
डीसी साहब अब तो पारा 46 तक पहुंच गया है। ऐसे में स्कूल तो बंद करवा दो। यह कहना है अधिकतर अभिभावकों और स्कूली बच्चों का। जबकि डीसी का कहना है कि इस संबंध में उनके पास किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। यदि शिकायत होगी तो उसका संज्ञान लेंगे। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी भी कहती हैं कि इस संबंध में उच्च अधिकारी ही कोई फैसला ले सकते हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की बेबसी स्कूली बच्चों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन


हर रोज बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। ऐसे में बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं, लेकिन स्कूली बच्चों को हर रोज झुलसाने वाली गर्मी में स्कूल आना जाना पड़ रहा है। गर्मी से बेहाल स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने शासन और प्रशासन से स्कूलों को जल्द बंद करने की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि इतनी गर्मी में जहां घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, वहीं स्कूल बंद नहीं होने से बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। जबकि स्कूल प्रबंधन हैं कि 25-30 मई तक स्कूल खोले रहने का फैसला कर चुके हैं। राहत देने के नाम पर छोटे बच्चों की पहले और बड़े बच्चों की एक घंटा पहले छुट्टी करने की बात कह रहे हैं। हालांकि अधिकतर स्कूलों में दोपहर के समय ही छुट्टी की जा रही है। जिस समय स्कूलों की छुट्टी होती है उस समय धूप अपने प्रचंड अवस्था में होती है। ऐसे में बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


 
मॉडल स्कूल में 23 से छुट्टियां शुरू, एक घंटा पहले होती है छुट्टी


मॉडल स्कूल की सभी शाखाओं में 23 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां शुरूहोंगी। फिलहाल, गर्मी को देखते हुए रोजाना एक घंटा पहले छोटे और बड़ों बच्चों की छुट्टी की जा रही है। स्कूल की प्राचार्या तरु गुप्ता ने बताया कि पिछले पांच दिनों से तापमान काफी बढ़ गया है।, जिसे देखते हुए स्कूल कमेटी के सचिव ने एक घंटा पहले छुट्टी करने के आदेश दिए हैं। अब चौथी कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी सुबह 11:35 बजे की जाती है। साथ ही, दोपहर एक बजे 5वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों की छुट्टी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पठानिया स्कूल में भी जल्दी होती है छुट्टी

पठानिया पब्लिक स्कूल में भी बढ़ते तापमान को देखते हुए छोटे और बड़े बच्चों की एक घंटा पहले छुट्टी की जा रही है। स्कूल के निदेशक अंशुल पठानिया ने बताया कि गर्मी बहुत बढ़ रही है। इसे देखते हुए दोपहर एक बजे सभी कक्षाओं के बच्चों की छुट्टी करने का फैसला लिया गया है। नर्सरी और केजी कक्षा के बच्चों की सोमवार से छुट्टियां कर दी जाएंगी, बाकी कक्षाओं की 27 मई से छुट्टियां होंगी। चूंकि, नियम 134ए मामले में स्कूल सप्ताह भर बंद रहे थे। इसलिए छुट्टियों की तारीख आगे बढ़ाई गई है, नहीं तो 23 मई से छुट्टियां होनी थीं।

जॉन वेस्ले में 25 मई से होंगी छुट्टियां

जॉन वेस्ले कॉन्वेंट में 23 मई से जूनियर और सीनियर विद्यार्थियों की आधा घंटा पहले छुट्टी कर दी जाएगी। स्कूल की प्राचार्या ममता मलिक ने बताया कि सोमवार से आधा घंटा पहले छुट्टी की जाएगी। शनिवार को पीटीएम के चलते अवकाश रहेगा। वैसे जूनियर विद्यार्थियों की 25 मई से तो सीनियर विद्यार्थियों की 31 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होगा।
 

जल्द छुट्टी के लिए स्कूल संचालकों ने नहीं की मांग

बढ़ते तापमान में स्कूलों की जल्द छुट्टी या ग्रीष्मकालीन अवकाश करने संबंधी कोई शिकायत मेरे पास नहीं आई है। निजी हो या सरकारी स्कूल, किसी भी संचालक ने जल्द छुट्टियां करने की मांग नहीं की है। यहां तक कि किसी अभिभावक ने भी इस संबंध में अभी तक कोई मांग नहीं की है। अगर ऐसा कोई मामला मेरे पास आएगा तो जरूर संज्ञान लेंगे।

- अतुल कुमार, जिला उपायुक्त, रोहतक।

छुट्टियां जल्द करने का फैसला अधिकार क्षेत्र में नहीं

गर्मी जरूर बढ़ रही है, लेकिन स्कूलों में जल्द छुट्टियां करने का फैसला मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। अगर उच्च अधिकारियों के इस संबंध में कोई आदेश आते हैं तो जरूर लागू किया जाएगा। इस मामले में 23 मई को रोहतक आ रहे एडिशनल डायरेक्टर से बात की जाएगी।
- सुनीता रूहिल, डीईओ, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed