{"_id":"665ca59bedff00d9fd0e781c","slug":"rohtak-hasangarh-man-jumped-into-canal-to-save-child-drowns-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: बच्चे को बचाने के लिए नहर में कूदा हसनगढ़ का व्यक्ति डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: बच्चे को बचाने के लिए नहर में कूदा हसनगढ़ का व्यक्ति डूबा, तलाश जारी
Sun, 02 Jun 2024 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 02 Jun 2024 10:32 PM IST
सार
राजवीर के डूबने की सूचना पाकर परिवार के अलावा गांव के भी काफी लोग माइनर पर पहुंच गए। लोगों ने प्रशासन से राजवीर की तलाश करने की मांग की है।
विज्ञापन
हसनगढ़ में माइनर में डूबे व्यक्ति की तलाश में जुटे गोताखोर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के रोहतक के हसनगढ़ गांव के पास से गुजरने वाली माइनर में रविवार को बच्चे को बचाने के लिए नहर में उतरा व्यक्ति खुद ही डूब गया। पुलिस ने गोताखोर टीम बुलाकर उसे तलाश किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बच्चे को दूसरे युवकों ने बचा लिया।
विज्ञापन
हसनगढ़ निवासी 55 वर्षीय राजवीर के परिवार में दिल्ली से कुछ मेहमान के बच्चे गांव में आए हुए थे। वह रविवार दोपहर बाद बच्चों को माइनर पर नहलाने के लिए ले गया। बताया कि एक बच्चा नहर में डूबने लगा तो राजवीर ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य रोहना गांव के युवक भी पहले से नहर में नहा रहे थे। बच्चे और राजवीर को डूबता देख युवकों ने बच्चे को तो बचा लिया, लेकिन राजवीर डूब गया। घटना की सूचना राजवीर के परिवार व पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
राजबीर की तलाश में कई युवक माइनर में उतारे, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। बाद में पुलिस ने गोताखोर टीम को भी बुलाया। टीम ने करीब 2 किलोमीटर लंबे क्षेत्र तक राजवीर की तलाश की, लेकिन देर शाम तक कहीं पता नहीं लगा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई थी। व्यक्ति की तलाश में गोताखोर टीम जुटी है। -सुलेंद्र, थाना प्रभारी