फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak government, cm resignation, home minister, haryana rohtak

सरकार पूरी तरह नाकाम, सीएम इस्तीफा दें : पूर्व गृहमंत्री

Tue, 31 May 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 31 May 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
rohtak government, cm resignation, home minister, haryana rohtak
पूर्व गृहमंत्री सुभाष बत्तरा - फोटो : file photo
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान प्रदेश में हुए दंगों को लेकर कांग्रेस नेताओं के सरकार पर हमले लगातार जारी हैं। यह हमला प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट में डीजीपी और गृह सचिव की लापरवाही सामने आने के बाद ज्यादा तेज हो गया है। सोमवार को कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री सुभाष बत्तरा ने सीएम मनोहर लाल खट्टर का नैतिकता के आधार पर इस्तीफा ही मांग लिया।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में पूर्व गृहमंत्री सुभाष बत्तरा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण फरवरी में हुए दंगे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा कानून की धज्जियां उड़ी। सरकार की नाकामी की सच्चाई उस समय सामने आ गई, जब प्रकाश कमेटी की रिपोर्ट में पुलिस व गृह विभाग के अधिकारियों की लापरवाही बताई गई। इन सभी की जिम्मेदारी खुद सीएम के पास है इसलिए सीधे तौर पर उनकी लापरवाही है। उन्होंने कहा कि आम जनता भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। इस समय प्रदेश में भय का माहौल है, जिसे भाजपा सरकार दूर नहीं कर पा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आम आदमी ही सुरक्षित नहीं है तो विकास की बात बहुत दूर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed