फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Explosion in an auto filled with devotees going for Chhath Puja

Rohtak: छठ पूजा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो में हुआ धमाका, 2 बच्चों व महिलाओं समेत 8 घायल

Thu, 07 Nov 2024 05:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Nov 2024 05:49 PM IST
सार

पटाखे के लिए रखे पोटाश में आग से विस्फोट हुआ। घायलों को पीजीआई ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ऑटो में पोटाश रखा था। उसी में धमाका हुआ।

विज्ञापन
Rohtak: Explosion in an auto filled with devotees going for Chhath Puja
हादसे में घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक में अर्बन एस्टेट थानाक्षेत्र के देवीलाल पार्क के पास एक ऑटो में गंधक-पोटाश के मिश्रण में धमाका हो गया। इसमें एक बच्चा व महिला समेत 8 लोग झुलस गए। राहगीरों ने आनन-फानन में झुलसे लोगों को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि पोटाश-गंधक कहां से खरीदी थी। अभी तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मूलत: बिहार के वैशाली जिला निवासी रणजीत परिवार के साथ रोहतक के गुहाना बस स्टैंड के पास रहते हैं। वीरवार शाम करीब चार बजे छठ मैया घाट पूजा स्थल पर जाने के लिए उन्होंने ऑटो किराये पर किया। ऑटो में सीता (32), सचिन (23), आशीष (19), रोशन (18), रवि (17), निभा(14), दीपक (12), कार्तिक (5) समेत 11 लोग सवार थे। से सभी जेएलएन नहर पर जा रहे थे। इसमें एक युवक ने गंधक-पोटाश(100 ग्राम) का मिश्रण कर अपने पास रखा हुआ था।
विज्ञापन


इसे चलाने के लिए उसने एक पाइप गन भी रखी थी। जाट भवन से कुछ दूरी पर बने ब्रेकर पर ऑटो उछला तो पाइपगन में रखे पोटाश-गंधक में धमाका हो गया। इसकी चिंगारी 100 ग्राम पोटाश-गंधक तक पहुंची, जिससे बड़ा धमाका हो गया। इसमें ऑटो में बैठे 8 लोग झुलस गए। चीख पुकार होने पर राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झुलसे लोगों को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया। करीब तीन घंटे बाद दो लोगों को छोड़कर सभी को छुट्टी देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग झुलसे

  • ऑटो चालक आशीष के दोनों हाथ और चेहरा झुलसा।
  • रोशन कुमार के दोनों हाथ और चेहरा झुलसा।
  • 5 साल के बच्चे कार्तिक के हाथ-कंधा, पेट और चेहरा झुलसा।
  • रवि के हाथ और कंधे पोटाश की चिंगारी से झुलसे
  • निभा के दोनों हाथ और माथे एवं कंधे झुलसे।
  • सचिन के दोनों हाथ और कंधे झुलसे।
  • दीपक के हाथ और चेहरा झुलसा।
  • सीता के पेट पर पोटाश की चिंगारी लगी तो मामूली झुलसी।

 
गुहाना बस स्टैंड से ऑटो में सवार होकर कुछ लोग छठ मैया पूजा के लिए जा रहे थे। ऑटो में एक युवक ने पोटाश से पटाखा चलाने के लिए पाइप गन में भी पोटाश भर रखा था। उससे धमाका हुआ और ऑटो में रखे पोटाश में भी धमाका हो गया। जिसमें बच्चे समेत 8 लोग झुलस गए। -परमजीत कौर, प्रभारी निरीक्षक थाना अर्बन अस्टेट।



एक्सपर्ट व्यू
दबाव पड़ते ही फट जाता है पोटाश
पीजीआईएमएस के फोरेंसिक एक्सपर्ट का कहना है कि पोटाश ज्वलनशील पदार्थ है। यह यदि तीव्र दबाव में होता है तो दूर तक नुकसान कर सकता है। इसमें यदि कंकड़, लोहे की कील या अन्य धातु के छोटे टुकड़े हो तो धमाके के साथ ये बम फटने की तरह काम करते हैं। इससे शरीर को काफी नुकसान होता है। यदि केवल पोटाश पाउडर जलता है तो यह आसपास तीन से चार फीट तक जला सकता है। पोटाश के यदि गंधक भी मिला हो तो सावधानी अधिक बरतनी चाहिए। इस पर किसी भी तरह का दबाव या गर्मी नुकसानदायक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed