{"_id":"5762d81c4f1c1b4d1f11da4b","slug":"rohtak-education-job-in-hotel-managment-sector-carrier-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट में बनाइए कॅरिअर, खुलेंगी रोजगार की राहें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट में बनाइए कॅरिअर, खुलेंगी रोजगार की राहें
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 17 Jun 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में 8 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप 12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट में कॅरिअर बनाना चाहते हैं तो आपके पास शहर में ही अच्छा विकल्प है। डेढ़ साल के डिप्लोमा कोर्स के बाद होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में आपको रोजगार के अवसर मिलेंगे। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में तीन अलग-अलग कोर्सों के विकल्प मौजूद हैं। आप जिसे चाहे उसे चुनकर अपना कॅरिअर आगे बढ़ा सकते हैं।
दरअसल, स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट तिलियार में बेकरी एंड कंफेक्शनरी, एफएमबी सर्विस और टू प्रोडक्शन के तीन डिप्लोमा कोर्स संचालित हैं। तीनों कोर्सों में मिलाकर 100 सीटें हैं। एडमिशन के समय जनरल कैटेगरी के छात्र की उम्र 25 साल और रिजर्व कैटेगिरी के छात्र की उम्र 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इन कोर्सों की खास बात यह है कि छात्र सीधे 12वीं के बाद प्रवेश ले सकते हैं और मात्र डेढ़ साल का कोर्स करना होगा। इसके बाद रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। छात्र को एक साल तक थ्योरी और अन्य प्रोजेक्ट कराएं जाते हैं, जबकि बाकी छह माह में इंडस्ट्री की विजिट कराई जाती है। तीनों कोर्सों के लिए फिलहाल ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 8 जुलाई है। इसके बाद काउंसिलिंग और मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के बाद 21 जुलाई से क्लास शुरू कर दी जाएगी।
डेढ़ साल के कोर्स में देनी होगी एक साल फीस
छात्र को किसी एक डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन करना होगा। उसके लिए एक साल की लगभग 35 हजार रुपये फीस देनी होगी। बाकी छह माह इंडस्ट्री में विजिट कराई जाएगी। विजिट के दौरान छात्र को कोई फीस नहीं देनी होगी, बल्कि इंडस्ट्री की तरफ से छात्र को ही रुपये मिलेंगे। डेढ़ साल का कोर्स पूरा करने के बाद छात्र जहां चाहे वहां पर नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में रोजगार के ढेरों अवसर हैं। छात्र डिप्लोमा कोर्स कर अपना कॅरियर बना सकते हैं। फिलहाल 8 जुलाई तक कोई भी विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकता है।
- मो. शाहिद हसनैन, प्राचार्य स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट तिलियार।