फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, economical help, panchayat, familiy, haryana, jat reservation, jat protest, yaspal malik

जाट आरक्षण आंदोलन में मारे गए 19 लोगों के परिजनों को दिया 57 लाख का मुआवजा

Wed, 22 Jun 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 22 Jun 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
rohtak, economical help, panchayat, familiy, haryana, jat reservation, jat protest, yaspal malik
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने किया सम्मान समारोह - फोटो : amar ujala
जसिया चौक पर 15 दिनों तक चले धरने के बाद मंगलवार को एक बार फिर जाट समाज के लोग इकट्ठा हुए। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेतृत्व में जसिया धरना स्थल पर सम्मान समारोह हुआ। इसमें जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मारे गए रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिले के 19 लोगों के परिजनों को मुआवजा और प्रशस्ति पत्र दिया गया। साथ ही में जेल में बंद लोगों को भी मुआवजा देने पर मंथन हुआ।
विज्ञापन


सम्मान समारोह में सबसे पहले मारे गए लोगों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने आंदोलन में मारे गए लोगों के नाम पर कैलेंडर का विमोचन किया। मंच से वक्ताओं ने कहा कि धरने के दौरान कई गांवों से चंदा इकट्ठा हुआ है, जो करीब 62 लाख रुपये हैं। आंदोलन के दौरान मारे गए 19 लोगों को 3-3 लाख रुपये मुआवजा और समिति की तरफ से प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
विज्ञापन


मंच से कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि जो लोग जेलों में बंद उनके लिए भी धनराशि इकट्ठा की जा रही है। उनके परिवारों को भी आर्थिक मदद दी जाएगी। धरने के दौरान भूख हड़ताल पर रहने वाले छह लोगों को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि भले ही धरने खत्म हो गए हो, लेकिन समिति के पदाधिकारी शांत नहीं बैठे हैं। कानूनी तरीके से लड़ाई लड़ी जा रही है। जेलों में बंद लोगों के मुआवजे को लेकर कुछ देर कार्यक्रम में हंगामा भी हुआ, लेकिन बाद में आयोजकों ने किसी तरह स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान

प्रदेशाध्यक्ष सुबे सिंह, पंजाब प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप गोदारा, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष आजाद सिंह, बलजीत सिंह, विजय, जिलाध्यक्ष अशोक बल्हारा, उपाध्यक्ष विजयदीप पंघाल, कृष्ण लाल हुड्डा, नरेंद्र, धर्मवीर और आरती नरवाल आदि ने भी अपने विचार रखे।


इन्हें मिला मुआवजा

1. अनिल, डीघल, झज्जर
2. संदीप जाखड़, अकेहडी मदनपुर, झज्जर
3. अर्जुन जाखड़, अकेहडी मदनपुर, झज्जर
4. दिलबाग सिंह, पानछी, सोनीपत
5. रविंद्र नांदल, बोहर, रोहतक
6. जयबीर देशवाल, दुल्हेडा, झज्जर
7. रामचंद्र लोचब, बुपनिया, झज्जर
8. प्रदीप राणा, पाकस्मा, रोहतक
9. प्रवीण, कबलाना, झज्जर
10. सुमित दहिया, मल्हा माजरा, सोनीपत
11. संजीत बजाड़, पानछी, सोनीपत
12. संदीप पहल, गूमड़, सोनीपत
13. संजीव कुमार, गढ़ी बिंदरौली, सोनीपत
14. राजेश खोखर, सामड़ी, सोनीपत
15. राहुल दांगी, मदीना, रोहतक
16. प्रदीप राठी, भराण, रोहतक
17. कृष्ण फौगाट, एमपी माजरा
18. जयदीप नांदल, महराणा, झज्जर
19. अजय मलिक, आहुलाना ,सोनीपत  
नोट : इनमें 18 लोगों को कार्यक्रम में मुआवजा दे दिया गया, जबकि अजय मलिक के परिजनों को घरेलू मामले के चलते फिलहाल मुआवजा नहीं दिया जा सका। कमेटी के सदस्यों का कहना है कि इस परिवार का नाम सूची में शामिल है। इनको भी एक-दो दिन में मुआवजा दे दिया जाएगा।

इन गांवों से आया इतना चंदा

रिठाल नरवाल -  1,42,400
कंसाला - 2,51,000
भालौठ -  7,00,000
चिड़ी -   4,00,000
आसन -   7,00,000
रैनकपुरा -  1,00,000
मोखरा  -  8,09,350
बहु बड़ी - 7,00,000
बहू छोटी - 1,25,000
डोभ -    1,01,102
गद्दीखेड़ी -1,35,100
घिलौड़ कलां - 3,02,000
रिठाल फौगाट - 5,00,000
गुमाना -      1,09,000
मकड़ौली खुर्द -1,04,000
आवली -      1,25,000
कान्ही -        1,21,500
भाली आनंदपुर  - 2,00,000
ताजा माजरा -   68,000
सिंहपुरा खुर्द -   5,800
सुंदरपुर -        2,69,360
सिंहपुरा कला -  91500
रामगोपालपुर खुर्द - 1,03,800
नोट : मुआवजे की यह जानकारी समिति के पदाधिकारियों की तरफ से दी गई है, जो उनके रजिस्टर में अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed