फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak double murder: Manish's wife says, "I killed my husband, how will I raise my five children now?"

रोहतक दोहरा हत्याकांड : मनीष की पत्नी बोलीं-पति की हत्या कर दी, अब कैसे पालूंगी पांच बच्चे

Sun, 26 Oct 2025 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Rohtak double murder: Manish's wife says, "I killed my husband, how will I raise my five children now?"
04...रोहतक की फतेहपुरी कॉलोनी के दोहरे हत्याकांड के बाद पुरानी सब्जी मंडी थाने के बाहर पहुंचे म
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर की फतेहपुरी कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते हुई दोहरे हत्याकांड में पति मनीष को गंवाने वाली पत्नी सीमा का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। तीन दिन अनबोल रहने के बाद शनिवार को परिवार के लोगों के साथ वह पुरानी सब्जी मंडी थाने में पहुंचीं। एक ही बात बोल रही थीं कि उनके पति की फरसे से काटकर हत्या कर दी गई। अब मैं चार बेटियों व एक बेटे को कैसे पालूंगी।
सीमा की हालत देखकर परिवार व रिश्तेदार आहत हैं। दोनों परिवारों की आर्थिक हालत व स्थिति को देखते हुए समझौता कराने की भी तैयारी चल रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते बुधवार रात को फतेहपुरी कॉलोनी में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। एक पक्ष के सुमित (21) की गोली मारकर तो दूसरे पक्ष ने मनीष (37) की फरसे व कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। दोनाें पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुरानी सब्जी मंडी थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने वारदात के तुरंत बाद चार लोगों को हिरासत में लिया था लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूड़ियां भी तोड़ने का होश नहीं रहा था बहन को : निर्मला देवी
दिल्ली से आईं निर्मला देवी ने बताया कि उनके जीजा मनीष का शव देखकर बहन सीमा की हालत बिगड़ गई थी। उसे तो चूड़ियां तोड़ने तक का होश नहीं रहा था। उसे दो दिन तक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। अब भी डॉक्टरों ने नाक के ऊपर पाइप लगा रखा है।
मनीष के भाई सुनील व श्याम को भी नामजद कराया नामदज
परिजनों ने बताया कि झगड़े के समय मनीष अकेला था। दूसरे पक्ष ने मनीष के भाई सुनील व श्याम को भी नामजद कराया हुआ है। वारदात के समय सुनील दुकान पर तो श्याम ताश खेलने गया हुआ था। इसके सबूत भी उनके पास हैं।

समझौते की तैयारी, धामड़ से भी पहुंचे ग्रामीण
ग्रामीण व दोनों पक्षों के रिश्तेदार चाहते हैं कि कानूनी लड़ाई से पहले ही दोनों पक्षों में समझौता हो जाए, क्योंकि दोनों पक्षों ने एक-एक सदस्य को रंजिश के चलते खोया है। यही कारण है कि पुलिस अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं दिखा रही। शनिवार को दोनों पक्षों के बीच गुप्त बैठक हुई। हालांकि, अभी कोई ठोस निर्णय नहीं निकला है।

04...रोहतक की फतेहपुरी कॉलोनी के दोहरे हत्याकांड के बाद पुरानी सब्जी मंडी थाने के बाहर पहुंचे म

04...रोहतक की फतेहपुरी कॉलोनी के दोहरे हत्याकांड के बाद पुरानी सब्जी मंडी थाने के बाहर पहुंचे म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed