{"_id":"67d7b8497babc00dc90272f0","slug":"rohtak-district-bar-election-voting-is-being-held-for-four-posts-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक जिला बार चुनाव : पंघाल बने महासचिव, नारंग को नौ वोट से हराया, 1936 वकीलों ने डाला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक जिला बार चुनाव : पंघाल बने महासचिव, नारंग को नौ वोट से हराया, 1936 वकीलों ने डाला वोट
Mon, 17 Mar 2025 06:55 PM IST
अंकेश ठाकुर
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 17 Mar 2025 06:55 PM IST
सार
हरियाणा के रोहतक में सोमवार को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ। 2729 में से 1936 वकीलों ने ईवीएम पर वोट डाला। शाम पांच बजे के तुरंत बाद आधा घंटे में मतगणना हुई।
विज्ञापन
रोहतक जिला बार एसोसिएशन चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक जिला बार चुनाव के चार पदों उप प्रधान, महासचिव, सह सचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए सोमवार को वोट डाले गए। 2729 में से 1936 वकीलों ने ईवीएम पर वोट डाला। शाम पांच बजे के तुरंत बाद आधा घंटे में मतगणना हुई, जिसमें राजकरण पंघाल अपने नजदीकी प्रत्याशी कर्ण नारंग को नौ वोट से हराकर महासचिव, अजय ओहल्याण नजदीक प्रत्याशी संदीप खत्री को 44 वोट से हराकर उप प्रधान, डिंपल नजदीक प्रत्याशी साक्षी लांबा को 340 वोट से हराकर सह सचिव व अनिल कुमार दूसरे प्रत्याशी अशोक कुमार को 650 वोट से हराकर लाइब्रेरी इंचार्ज बने। जीत के बाद विजेताओं को समर्थकों ने फूल माला डाली और आतिशबाजी के साथ नृत्य किया। घरों तक समर्थक विजयी जुलूस के साथ ले गए।
विज्ञापन
28 फरवरी को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव होना था, लेकिन सिविल कोर्ट के निर्णय के बाद बार काउंसिल ने चुनाव स्थगित कर दिया। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद बार काउंसिल अब 17 मार्च सोमवार को मतदान करवाया गया। एक ही प्रत्याशी बचने के बाद एडवोकेट दीपक हुड्डा को पहले ही प्रधान निर्वाचित किया जा चुका है। अब उप प्रधान, महासचिव, सह सचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए 2700 वकीलों ने वोट डाला।
विज्ञापन
दीपक हुड्डा पहने ही घोषित हो चुके हैं प्रधान
प्रधान के चुनाव का फैसला मतदान से पहले ही हो गया था। प्रधान का चुनाव लड़ रहे अरविंद श्योराण को चुनाव समिति ने अयोग्य घोषित कर दिया था। इसके चलते दूसरे प्रत्याशी दीपक हुड्डा को प्रधान निर्वाचित किया गया। अब सोमवार को केवल चार पदों के लिए मतदान हुआ और शाम को ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन