फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak depot hikes bus fares by two to four rupees

रोहतक डिपो ने दो से चार रुपये तक बढ़ाया बसों का किराया

Mon, 07 Sep 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rohtak depot hikes bus fares by two to four rupees
रोहतक। शीला बाईपास पर निर्माण कार्य होने की वजह से रोहतक डिपो ने दिल्ली बाईपास होकर चलने वाली बसों का किराया दो से चार रुपये तक बढ़ा दिया है। तर्क है चार किलोमीटर तक का अतिरिक्त चक्कर लगाने की वजह से किराया बढ़ाया गया है। रोहतक डिपो की गुरुग्राम, दिल्ली, झज्जर, कोसली, रेवाड़ी, बहादुरगढ़, सोनीपत आदि जाने वाली बसें दिल्ली बाईपास होकर जाती हैं। ऐसे में इन रूटों की बसों को चार किमी. का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ता है, जो राजीव गांधी स्टेडियम फ्लाई ओवर से लाढ़ौत रोड होते हुए दिल्ली बाईपास पहुंचती हैं। इस पर रोहतक डिपो ने अधिकारियों से मशविरा करके बसों का किराया दो से चार रुपये तक बढ़ा दिया है। अफसरों का कहना है कि यदि कोई बस अस्थायी रूप से आवागमन करती है, तो आठ किमी. बस को अतिरिक्त चलना पड़ता है। कई बसों का संचालन होने की स्थिति में यह खर्चा काफी हो जाता है। इसलिए रोडवेज के नियमानुसार किराया बढ़ाया गया है। डिपो महाप्रबंधक गुलाब सिंह का कहना है कि बसों का संचालन दो से चार किलोमीटर अतिरिक्त बढ़ने की वजह से किराया बढ़ाया गया है क्योंकि बस चलाने पर डीजल आदि खर्च होता है।
विज्ञापन

-----
कहां का कितना किराया बढ़ाया
रूट पूर्व किराया बढ़ा किराया
गुरुग्राम 100 104
सोनीपत 52 56
झज्जर 40 42
कोसली 79 81
रेवाड़ी 107 109
बहादुरगढ़ 53 57
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed