फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak defeated Mahendragarh in the state level netball competition

Rohtak News: राज्य स्तरीय नेटबाॅल प्रतियोगिता में रोहतक ने महेंद्रगढ़ को हराया

Sun, 03 Aug 2025 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 03 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Rohtak defeated Mahendragarh in the state level netball competition
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ के दौरान फुटबॉल खेलते पंचकुला व सिरसा के ​खिलाड़ी। संव
रोहतक। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के पहले दिन नेटबाॅल के महिला वर्ग में रेवाड़ी ने कैथल, झज्जर ने गुरुग्राम, रोहतक ने महेंद्रगढ़ और करनाल ने अंबाला को हराया। वहीं, पुरुष वर्ग में सोनीपत ने कुरुक्षेत्र को, झज्जर ने चरखी दादरी, भिवानी ने जींद और फरीदाबाद को हराकर दूसरे चरण में प्रवेश किया है। बॉक्सिंग, फुटबाॅल व नेटबाॅल स्पर्धा में प्रदेश के महिला और पुरुष वर्ग में 1721 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का शनिवार को शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में मजबूत खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है ताकि खिलाड़ियों को सभी आधुनिक सुविधाएं मिल सके। गांवों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल नर्सरियां खोली गईं हैं। हरियाणा सरकार मिशन ओलंपिक विजय भव: के माध्यम से खिलाड़ियों को तराशने का काम कर रही है ताकि 2036 में हरियाणा के खिलाड़ी अधिक से अधिक मेडल लेकर आएं।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2025 के बॉक्सिंग, फुटबाॅल और नेटबाॅल पुरुष व महिला वर्ग की खेल प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 अगस्त को जिला किया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों से 887 लड़के और 834 लड़कियां भाग ले रहीं हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के बाद बॉक्सिंग (पुरुष व महिला) व फुटबाॅल (पुरुष) खेल का राजीव गांधी खेल परिसर में, नेटबाॅल खेल का आयोजन सर छोटूराम स्टेडियम और फुटबाॅल के महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं नेकीराम कॉलेज में कराई गईं।
विज्ञापन

------------
फुटबाॅल के पुरुष वर्ग में अंबाला ने पलवल को हराया :

प्रतियोगिताओं के पहले दिन फुटबाॅल के पुरुष वर्ग में अंबाला ने पलवल को 1-0 से, सिरसा ने पंचकूला को 4-3 से, पानीपत ने महेंद्रगढ़ को 5-4 से व झज्जर ने चरखी दादरी को 1-0 से हराया। महिला वर्ग में फरीदाबाद ने मेवात को 3-0 से, चरखी दादरी ने फतेहाबाद को 1-0 से, सोनीपत ने महेंद्रगढ़ को 3-0 से व यमुनानगर ने पंचकूला को 3-0 से हराया। वहीं, बॉक्सिंग के पुरुष वर्ग में 50 किलोग्राम में तरुण अंबाला ने वैभव हिसार, संदीप कुरुक्षेत्र ने मानशु सोनीपत, पार्थ रेवाड़ी ने प्रियांशु यमुनानगर को हराया। 55 किलोग्राम में दीपक कैथल ने अक्षय हिसार को, रिशु पंचकूला ने भीम महेंद्रगढ़ को, नितिन रेवाड़ी ने निखिल कुरुक्षेत्र को और लक्ष्य जींद ने शुभम झज्जर को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला बॉक्सिंग में रोहतक की हर्षी ने पानीपत की ज्योति को हराया
वहीं, 60 किलोग्राम में साहिल कुरुक्षेत्र ने पंकज महेंद्रगढ़, अब्दुल अंबाला ने प्रवीन पानीपत को, लखबीर पंचकूला ने जशनदीप जींद को व चिरंजीव रोहतक ने मयंक फरीदाबाद को हराया। वही, 65 किलोग्राम में रितिक भिवानी ने विशाल रेवाड़ी, रमेश राई ने कनव अंबाला व अनिरुद्ध रोहतक ने मयंक सिरसा को हराया। 70 किलोग्राम में प्रिंस पलवल ने रिजवान मेवात, जमेश सिरसा ने प्रियांशु करनाल व अमन रोहतक ने रोहित रेवाड़ी को हराया। महिला बॉक्सिंग के 54-57 किलोग्राम में मोनिका भिवानी ने जन्नत सिरसा व हर्षी रोहतक ने ज्योति पानीपत को हराया। 60-65 किलोग्राम में अंजली रोहतक ने देवांगी यमुनानगर को हराया।

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ के दौरान फुटबॉल खेलते पंचकुला व सिरसा के खिलाड़ी। संव

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ के दौरान फुटबॉल खेलते पंचकुला व सिरसा के खिलाड़ी। संव

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ के दौरान फुटबॉल खेलते पंचकुला व सिरसा के खिलाड़ी। संव

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ के दौरान फुटबॉल खेलते पंचकुला व सिरसा के खिलाड़ी। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed