{"_id":"687eaa60452455a3fc09f6ed","slug":"rohtak-defeated-gurugram-by-56-runs-in-the-inter-district-cricket-competition-rohtak-news-c-17-roh1020-695097-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में रोहतक ने गुरुग्राम कोे 56 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में रोहतक ने गुरुग्राम कोे 56 रनों से हराया
Tue, 22 Jul 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में रोहतक ने झज्जर को 56 रनों से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। गुरुग्राम के सुल्तानपुर क्रिकेट मैदान पर खेले गए इस मैच में विष्णु चौधरी व विवेक की शानदार गेंदबाजी के बदौलत जिले को यह उपलब्धि हासिल हुई।
फाइनल मुकाबले में रोहतक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 242 रन बनाए। रोहतक के बल्लेबाज विवेक कुमार ने चार चौक्के और छह छक्के की मदद से शानदार 81 रन की पारी खेली। इसके अलावा सर्वेश रोहिला ने चार चौके और चार छक्के लगाकर 68 रन बनाए।
प्रथम सिंधवानी ने 25 रन, आशीष ने 10 रन का योगदान दिया। झज्जर की ओर से गेंदबाजी करते हुए शम्मी कादयान ने 9.1 ओवर में 56 रन देकर के चार खिलाड़ियों को पवेलियन की रहा दिखाई। हिमांशु ने दो विकेट हासिल किए। जतिन, समंत, सौरव व सुबोध ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
रोहतक के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झज्जर की टीम विष्णु चौधरी व विवेक की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई। इसके चलते पूरी टीम 41.1 ओवर में 186 रन पर सिमट गई। झज्जर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए गरीश दहिया ने 58 रन, समंत जाखड़ ने 31 रन, शम्मी कत्याल ने 21 रन, अभिषेक 19 रन, यशवर्धन 17 रन व सुबोध ने 14 रन बनाए।
रोहतक की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए विष्णु चौधरी ने 7.1 ओवर में 28 रन देकर पांच खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। विवेक ने सात ओवर में 29 रन देकर के तीन खिलाड़ियों को आउट किया। वहीं, निशांत एवं प्रथम ने एक-एक विकेट लेकर के रोहतक को जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता बनाया।