{"_id":"572768404f1c1ba6155ccedd","slug":"rohtak-crime-women-teasing-rohtak-crime-love-affair-child-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों को रास्ते में छोड़कर महिला प्रेमी संग फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बच्चों को रास्ते में छोड़कर महिला प्रेमी संग फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 03 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
पति ने अपहरण का केस दर्ज कराया
- फोटो : caricature
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने दो बच्चों को राह में छोड़कर एक महिला अपने प्रेमी संग फरार हो गई। दो दिन बाद महिला के बच्चे भटकते हुए घर पहुंचे। इस संबंध में महिला के पति ने अज्ञात के खिलाफ सदर थाने में अपहरण का केस दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव रिटौली निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। उसके दो बच्चे हैं, इनमें से एक सात तो दूसरा चार साल का है। व्यक्ति ने बताया कि पांच दिन पहले वह मजदूरी के लिए घर से बाहर चला गया। इसके बाद घर पर बच्चे और उसकी पत्नी रह गए। इसी बीच उसकी पत्नी बच्चों को लेकर घर से निकल गई। फिर गांव डीघल के पास बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। जब व्यक्ति घर लौटा तो पत्नी और बच्चों को घर में नहीं पाया।
इसके बाद व्यक्ति ने अपने परिवार की तलाश कर दी। दो दिनों तक व्यक्ति अपने बच्चों को तलाशता रहा लेकिन उसे बच्चों के बारे में कोई भी सुराग नहीं लगा। उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। 30 अप्रैल को व्यक्ति के बच्चे भटकते हुए घर पहुंचे। बच्चों ने बताया कि उनकी मां किसी ऋषि नाम के युवक के साथ राजस्थान गई है। वह दोनों बार-बार राजस्थान जाने की बात कह रहे थे। मां ने बच्चों को गांव डीघल के पास छोड़ दिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।