{"_id":"5766e2624f1c1bdd5a11bc71","slug":"rohtak-crime-political-yaspal-malik-treason-case-against-jat-leader-yashpal-malik","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशद्रोह सिद्ध होने पर ही यशपाल मलिक की गिरफ्तारी होगी: मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशद्रोह सिद्ध होने पर ही यशपाल मलिक की गिरफ्तारी होगी: मंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
रोहतक पहुंचे परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट नेता यशपाल मलिक पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल खड़े होने लगे हैं। शनिवार को मलिक से बातचीत कर धरने खत्म करवाने वाले परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने मलिक की गिरफ्तारी को लेकर सरकार का बचाव किया है। मंत्री पंवार का कहना है कि किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से वह दोषी नहीं होता है। उसमें पुलिस जांच करके सबूत जुटाती है और उसके बाद ही साफ होता है कि मुकदमा बनता है या नहीं। अगर देशद्रोह के सबूत मिलते है तो उसके बाद ही मलिक की गिरफ्तारी संभव है।
पंवार रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रोहतक आये थे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यशपाल मलिक के खिलाफ दर्ज मुकदमे की पुलिस जांच कर रही है और उसके बाद ही तय होगा कि मुकदमा सही है या गलत। इस तरह मंत्री पूरी तरह से मलिक के पक्ष व सरकार पर उठ रहे सवालों को लेकर बचाव में दिखे। उन्होंने कहा कि यशपाल मलिक से काफी देर तक बातचीत हुई थी, जिसके बाद सभी जगह के धरने खत्म हो गए हैं। सरकार को 31 अगस्त तक का समय मिल गया है और जाटों की मांगों को पूरा करने के लिए काम किया जा रहा है। उनके अनुसार कोर्ट में आरक्षण बहाली के लिए सरकार हर तरह से पक्ष रख रही है और जाटों को समझना चाहिए कि सरकार उनके साथ है।