{"_id":"82372eac994b91bbb63c9d73ef1cf2ae","slug":"rohtak-city-will-toll","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक बनेगा टोल सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक बनेगा टोल सिटी
रोहतक
Updated Wed, 30 Apr 2014 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक जिले की सड़कों पर सफर अब और महंगा हो जाएगा। दो साल के भीतर रोहतक टोल सिटी बन जाएगा। रोहतक-पानीपत और रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी रोड पर टोल की मार झेल रहे लोगों को अगले माह से दिल्ली रोड पर भी रोहद टोल प्लाजा पर जेब ढीली करनी पड़ेगी। 2016 तक रोहतक-हिसार रोड पर दो जगह महम और हांसी के पास टोल चुकाना होगा। रोहतक शहर से चारों दिशाओं में राहगीरों को टोल का बोझ उठाना पड़ेगा।
रोहतक से दिल्ली, पानीपत, रेवाड़ी, हिसार, जींद और भिवानी के लिए मार्ग निकलते हैं। रोहतक से पानीपत के बीच पहले से ही दो टोल स्थापित हैं। पहला टोल मकड़ौली कलां के पास तो दूसरा पानीपत से पहले डाहर में। पानीपत जाने के लिए वाहन चालकों को दोनों टोल पर शुल्क भरना पड़ता है। यही हाल रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी रूट का है। यहां भी डीघल और गंगायाचा गांव के पास टोल स्थापित हैं।
इन दोनों टोल का लंबे अर्से से विरोध हो रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से विरोध को शांत करने के लिए टोल हटाने का भरोसा तो कई बार दिलाया गया, लेकिन आश्वासन की जमीन पर नए टोल आने का सिलसिला लगातार जारी है। रोहतक-दिल्ली रूट पर गांव रोहद के पास जहां अगले माह से टोल शुरू होने की तैयारी चल रही है, वहीं 2016 तक रोहतक-हिसार रूट पर दो टोल स्थापित हो जाएंगे।
विज्ञापन
पहला टोल रोहतक और महम के बीच लगेगा, जबकि दूसरा टोल हांसी के पास लगाने की योजना है। इसी प्रकार रोहतक-जींद रूट पर लाखनमाजरा के पास टोल लगाए जाने की योजना शुरुआती चरण में है।
जिले में टोल की राह आसान नहीं होगी। टोल हटाओ संघर्ष समिति ने चार मई को छोटूराम धर्मशाला में महापंचायत बुलाई है। इसमें टोल प्रभावित ग्रामीणों के अलावा खाप पंचायतों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। संघर्ष समिति की प्रवक्ता राजबाला ने बताया कि गठवाला खाप, महम चौबीसी, श्योराण खाप, पंजाबी जागृति मंच के अलावा तमाम ट्रांसपोर्ट यूनियन और प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीण इस महापंचायत में हिस्सा लेंगे ताकि टोल के खिलाफ रणनीति तैयार की जा सके।
टोल हटाओ संघर्ष समिति ने आम आदमी पार्टी की तर्ज पर पांच हजार टोपियां तैयार कराई हैं। टोपी की एक तरफ टोल फ्री हरियाणा तो दूसरी तरफ टोल हटाओ संघर्ष समिति लिखा है। समिति के प्रधान विरेंद्र हुड्डा ने बताया कि टोल हटाने की लड़ाई अब प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है। टोपी संघर्षशील कार्यकर्ताओं को याद दिलाती रहेगी कि इस लड़ाई को बीच में छोड़ना स्वयं की प्रतिष्ठा को खोने के बराबर है। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक रोहतक को टोल मुक्त नहीं करा दिया जाता।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 17 अप्रैल को घोषणा की थी कि चुनाव के अगले ही दिन 11 अप्रैल को बढ़ाया गया टोल वापस लिया जा रहा है। संघर्ष समिति के प्रधान विरेंद्र हुड्डा का कहना है कि दोनों टोल पर अभी तक बढ़ा हुआ शुल्क ही वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को टोल से संबंधित मांगें पूरी करने के लिए आचार संहिता हटने के एक सप्ताह बाद तक का समय दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ तो महापंचायत में तय रणनीति के तहत आंदोलन शुरू होगा।
कहां कितना टोल टैक्स (11 अप्रैल से बढ़ी दरों के बाद)
मकड़ौली टोल प्लाजा
वाहन एकतरफा आना-जाना
कार 110 165
एलटीवी 170 250
ट्रक 335 505
एसवी 505 760
ओएसवी 670 1005
डीघल टोल प्लाजा
वाहन एकतरफा आना-जाना
कार-जीप 25 40
एलटीवी 40 65
बस-ट्रक 90 125
भारी वाहन 140 210
बड़े व ऊंचे ट्रक 170 255
गंगायाचा टोल प्लाजा
वाहन एकतरफा आना-जाना
कार 65 95
एलटीवी 100 150
बस-ट्रक 205 305
दस टायर के ट्रक 315 470
भारी वाहन 400 595
रोहद टोल प्लाजा (संभावित दरें)
वाहन एकतरफा आना जाना
4 पहिया 25 40
एलएमवी 90 148
ट्रक-बस 108 207
मल्टी एक्सल 318 477