फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, chief minister in rohtak, cm manohar lal khattar, haryana, rohtak

सफाई प्रतियोगिता कराएगी सरकार, जीतने वालों को पुरस्कार : सीएम

Sat, 16 Jul 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 16 Jul 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
rohtak, chief minister in rohtak, cm manohar lal khattar, haryana, rohtak
स्वच्छ भारत अभियान सफल बनाने को सीएम की योजना, कचरे से तेल निकाला जाएगा - फोटो : amar ujala
पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए खट्टर सरकार ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में सफाई के लिए प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें जीतने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता ब्लाक, नगर निगम, प्रदेश व शहर आरडब्ल्यूए स्तर पर होगी। उन्होंने कहा कि कचरे से तेल निकालने की योजना तैयार हो चुकी है। शुक्रवार को शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपनी सरकार की अभी तक की विकास योजनाओं की स्थिति के बारे में बताया तो कांग्रेस सरकार पर कार्य शुरू कराकर अधूरे छोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सोनीपत रोड पर नवनिर्मित रंगशाला में शुक्रवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सबसे पहले श्रीराम रंगशाला, सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट, अंबेडकर भवन का उद्घाटन किया। उसके बाद अपने संबोधन में कहा कि सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं, जिन्हें लोगों को बेहतर करनी होंगी। इसी में एक है स्वच्छ भारत अभियान है। इससे ही स्वच्छ हरियाणा अभियान चलाया गया है। इससे लोगों को जोड़ने और अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार ने प्रतियोगिता शुरू की है। बताया कि हर ब्लाक स्तर की प्रतियोगिता में सबसे साफ गांव को चुना जाएगा, जिसे सरकार एक लाख रुपये का इनाम देगी। इसी तरह नगर निगम स्तर का एक वार्ड चुनकर 50 हजार, प्रदेश में नगर परिषद को एक लाख और जिले में आरडब्ल्यूए को एक लाख रुपया दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि रोहतक में जिस तरह से सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है। ऐसे ही नई योजना यह है कि कचरे से तेल भी निकाला जा सके। इसी तरह पानी के लिए लिक्विड मैनेजमेंट प्लान है, जिससे पानी को शुद्ध करके सिंचाई में इस्तेमाल किया जा सके। सीएम ने लोगों से 67वें वन महोत्सव दिवस पर अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति के परिवार में जितने भी सदस्य हैं, उनके जन्मदिन, शादी की सालगिरह व पितृ का कोई भी दिन मनाएं तो एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सरकार ने डेढ़ साल में 1650 विकास योजनाओं की घोषणा की, जिनमें से 300 पूरी हो चुकी हैं। 600 योजनाओं पर काम चल रहा है। बाकी पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। सीएम ने कहा कि पहले विकास की घोषणा होती थी। काम शुरू भी कराया जाता था, लेकिन उसे बीच में छोड़ दिया जाता था। भाजपा सरकार ने पहले साल में फाइल बनाई, दूसरे साल में काम शुरू कराए, तीसरे साल में पूरा करके दिखाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय बंसल, पार्षद अशोक खुराना, जयकिशन शर्मा, ममता रानी, पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई आदि मौजूद रहे।


कांग्रेस सरकार केवल तीन जिलों में करती थी विकास : ग्रोवर

विधायक मनीष ग्रोवर ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश को एक नजर से देखा है, चाहे वहां उनका विधायक है या नहीं। यही कारण है कि सीएम हर विधानसभा में खुद जा रहे हैं। वह अभी तक 72 विधानसभाओं का दौरा कर चुके हैं। लेकिन कांग्रेस सरकार ने केवल तीन जिलों को अपना समझा और भेदभाव को बढ़ावा दिया। ग्रोवर ने कहा कि शहर में 15 साल तक कांग्रेस का विधायक रहा, जबकि 10 साल उनकी सरकार रही। इसके बावजूद कोई विकास कार्य नहीं हो सका। अब एलिवेटेड रोड, एलिवेटेड ट्रैक, सीसीटीवी का प्रोजेक्ट शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed