{"_id":"57894f974f1c1b6c2a13d7e7","slug":"rohtak-chief-minister-in-rohtak-cm-manohar-lal-khattar-haryana-rohtak-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"खट्टर का पड़ोसी राज्यों के सीएम को पत्र, बेटियां बचाने को चलाएं अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खट्टर का पड़ोसी राज्यों के सीएम को पत्र, बेटियां बचाने को चलाएं अभियान
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 16 Jul 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने यूपी, दिल्ली और पंजाब के सीएम के सामने खोली भ्रूण लिंग जांच की पोल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब, यूपी और दिल्ली में भ्रूण लिंग जांच का खेल बड़े स्तर पर चल रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मानते हैं कि यदि पंजाब, यूपी और दिल्ली की सरकारों की ओर से भ्रूण लिंग जांच के खिलाफ अभियान चलाया जाए तो न केवल वहां, बल्कि हरियाणा में भी लिंगानुपात बेहतर हो सकता है। सीएम का मानना है कि भ्रूण लिंग जांच के संबंध में पंजाब, दिल्ली और यूपी में अधिकारी सख्त कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह से हरियाणा से लोग भ्रूण लिंग जांच कराने वहां जाते हैं। खट्टर ने तीनों प्रदेशों के सीएम को पत्र लिखकर हरियाणा की तरह अभियान चलाकर कार्रवाई करने की सलाह दी है। साथ ही हरियाणा की टीमों की ओर से दिल्ली, पंजाब और यूपी में की गई कार्रवाई के बारे में भी बताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब पानीपत से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की शुरूआत की थी तो प्रदेश में लिंगानुपात एक हजार पर 837 था। इसके बाद सरकार ने भ्रूण लिंग जांच करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया तो 250 से ज्यादा केस पकड़ में आए और लिंगानुपात 900 से ऊपर पहुंच गया है। पीएम मोदी की अपील पर हरियाणा सरकार में काफी असर दिखा, लेकिन पड़ोसी राज्य पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली पर इसका असर नहीं पड़ा। हरियाणा में भ्रूण लिंग जांच पर सख्ती होने के बाद लोग प्रदेश की सीमा से सटे यूपी, पंजाब और दिल्ली जाने लगे हैं। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की टीमें छापेमारी करके भ्रूण लिंग जांच करने वालों को पकड़ने लगी हैं। इस कारण हरियाणा की सीमा से सटे मेरठ, शामली, सहारनपुर, गाजियाबाद से भ्रूण लिंग जांच के कई रैकेट पकड़े गए। दिल्ली में उत्तम नगर, पंजाबी बाग, नरेला समेत कई जगह भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ किया गया है। इसी तरह पंजाब में भी भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। इसके मद्देनजर सीएम खट्टर ने पंजाब, यूपी और दिल्ली सरकार को एक पत्र लिखा है, जिसमें भ्रूण लिंग जांच रोकने के लिए हरियाणा की तरह अभियान चलाने की सलाह दी है। इसके अलावा उन जगहों के बारे में बताया है, जहां भ्रूण लिंग जांच की जा रही है, लेकिन अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं। यह भी कहा गया है कि अगर भ्रूण लिंग जांच करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो तो हरियाणा के साथ ही पंजाब, यूपी और दिल्ली में भी बेटियां काफी बढ़ सकती हैं।
--
हरियाणा में भ्रूण लिंग जांच रोकने के लिए बड़ा अभियान चलाया गया, जिससे हालात काफी सुधरे हैं। लेकिन हरियाणा से सटे यूपी और दिल्ली में काफी जगह भ्रूण लिंग जांच की जा रही है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दिल्ली-यूपी में कार्रवाई की, लेकिन कई बार स्थानीय अधिकारियों का सहयोग नहीं मिला। जांच में सहयोग के लिए दोनों जगहों की सरकार को पत्र लिखा गया है। उनको अभियान चलाने को कहा गया है। पंजाब सरकार को भी सहयोग के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
- मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री