{"_id":"57894e2a4f1c1ba64e13f5d3","slug":"rohtak-chief-minister-in-rohtak-cm-manohar-lal-khattar-haryana-rohtak-project","type":"story","status":"publish","title_hn":" नगर निगम के प्रोजेक्टों के शिलापट से मेयर-पार्षद का नाम गायब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के प्रोजेक्टों के शिलापट से मेयर-पार्षद का नाम गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 16 Jul 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
उद्घाटन प्लेट पर सीएम के साथ मंत्री कविता जैन और विधायक का नाम ही लिखवाया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के पैसे से तैयार तीन प्रोजेक्टों का सीएम मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को उद्घाटन किया, लेकिन शिलापटों से मेयर और पार्षद का नाम गायब कर दिया गया। इसी के साथ राजनीतिक जंग छिड़ गई है। उद्घाटन प्लेट पर सीएम के साथ शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन और विधायक मनीष ग्रोवर का नाम लिखा गया है। जबकि मेयर और पार्षद का नाम गायब कर दिया गया है। डीसी का भी नाम नहीं है। मेयर ने इसे अधिकारियों की साजिश बताया है। पार्षदों ने इसे छोटी मानसिकता बताते हुए जनता का अपमान बताया है। मामला निगम हाउस बोर्ड की मीटिंग में उठाने के लिए कमर कस ली गई है।
नगर निगम की जमीन पर उसके ही बजट से श्रीराम रंगशाला, अंबेडकर कम्यूनिटी सेंटर, सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट बनवाया गया है। तीनों का उद्घाटन करने के लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के लिए बृहस्पतिवार शाम तक मेयर और पार्षदों को न्यौता तक नहीं दिया गया था। हंगामा शुरू हुआ तो देर रात कुछ को न्यौता भेजा गया। लेकिन कुछ को न्यौता नहीं दिया गया। यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि तीनों प्रोजेक्ट की उद्घाटन प्लेट को लेकर विवाद खड़ा हो गया। क्योंकि उद्घाटन प्लेट पर मेयर व वार्ड के पार्षद का नाम नहीं लिखवाया गया। इस संबंध में मेयर रेनू डाबला और पार्षद ने काफी नाराज दिखे। मेयर ने कहा कि पहले ही निगम हाउस बोर्ड की मीटिंग में प्रस्ताव पास हो चुका है कि निगम के किसी भी प्रोजेक्ट का उद्घाटन होता है तो उस पर उद्घाटन करने वाले के साथ ही मेयर व वार्ड के पार्षद का नाम जरूर होगा। मेयर ने दावा किया कि इन प्रोजेक्ट की प्लेट पर नाम को लेकर भी उनकी ज्वाइंट कमिश्नर से बात हुई थी। इसके बावजूद नाम नहीं लिखवाए गए। पार्षद सूरजमल रोज ने न्यौता नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए इसे वार्ड की जनता का अपमान बताया है। मामले को अब नगर निगम हाउस बोर्ड की बैठक में उठाया जाएगा, जिस पर हंगामा होना तय माना जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम से मेयर रेनू डाबला के अलावा 15 पार्षद दूर रहे। केवल भाजपा पार्षद ही पहुंचे।
2.41 करोड़ से बनी रंगशाला
नगर निगम की ओर से श्रीराम रंगशला का निर्माण लगभग 2.41 करोड़ रुपये से कराया गया है। इसमें 12 हजार वर्ग फुट खुला स्थान है तो आर्ट गैलरी के लिए 324 वर्ग फुट है। वीआईपी लोगों के बैठने के लिए 100 वर्ग फुट जगह रखी गई है। दर्शकों के लिए 1200 वर्ग फुट की जगह है। कलाकारों के लिए भी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
एक करोड़ 35 लाख से बना अंबेडकर कम्यूनिटी सेंटर
नेहरू कालोनी में नगर निगम की ओर से डा. बीआर अंबेडकर कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण पर एक करोड़ 35 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें 3500 वर्ग फुट का हाल है और 200 वर्ग फुट का खुला स्थान है। सामुदायिक केंद्र में शौचालय सहित चार कमरों की सुविधा है। रसोई घर और भंडारण कक्ष भी बनाया गया है।
19 करोड़ 88 लाख से बना ट्रीटमेंट प्लांट
सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट पर नगर निगम के बजट से 19 करोड़ 88 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। जहां पूरे शहर का कचरा इकट्ठा होगा और उसे कैमिकल से गलाकर खाद बनाई जाएगी। वहीं, प्लास्टिक से तेल बनाने की योजना है। इसके लिए 9 गांव भी इसमें शामिल किए गए हैं। प्लांट में निगम क्षेत्र से रोजाना निकलने वाले लगभग 175 मीट्रिक टन कचरे का निष्पादन किया जाएगा। इन प्रोजेक्ट में नगर निगम की जगह इस्तेमाल हुई है और निगम का पैसा लगा है।
तीनों प्रोजेक्ट में नगर निगम का पैसा लगा होने की वजह से उद्घाटन प्लेट पर मेयर और पार्षद का नाम होना जरूरी था। उद्घाटन प्लेट से नाम गायब करके राजनीतिक साजिश की गई है। इस संबंध में डीसी से बात की जाएगी। मामला निगम हाउस बोर्ड की बैठक में भी उठाया जाएगा।
- रेनू डाबला, मेयर नगर निगम
--
पार्षदों को नगर निगम के कार्यक्रमों नहीं बुलाना सरकार की छोटी मानसिकता का परिचायक है। जिसके भी इशारे पर ऐसा किया जा रहा है, उसने पार्षदों का ही नहीं, बल्कि वार्डों की जनता का भी अपमान किया है। जनता का अपमान हम किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
- सूरजमल रोज, पार्षद वार्ड-5