फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Car collides with truck on 152D, retired Tamil Nadu soldier dies

Rohtak: 152डी पर ट्रक से टकराई कार, तमिलनाडु के सेवानिवृत्त फौजी की मौत, प्रार्थना करके घर जा रहा था परिवार

Mon, 13 Nov 2023 08:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Nov 2023 08:36 PM IST
सार

तिरुचिरापल्ली के हेल्थ मार्कस चार माह पहले रिटायर हुए थे। परिवार चर्च में प्रार्थना करके घर जा रहा था। पत्नी जस्टिन बिनिता कार चला रही थीं। ट्रक चालक ने साइड दबाई तो कार टकरा गई।

विज्ञापन
Rohtak: Car collides with truck on 152D, retired Tamil Nadu soldier dies
रोहतक में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर कार-ट्रक की टक्कर में चार माह पहले सेना से वीआरएस लेकर सेवानिवृत्त हुए फौजी 45 वर्षीय हेल्थ मार्कस की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी 39 वर्षीय जस्टिन बिनिता, बेटी 12 वर्षीय प्रिंसी और 19 वर्षीय जरोकिया घायल हो गई। जस्टिन कार चला रही थीं। परिवार के लोग चंडीगढ़ से तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) जा रहे थे। लाखनमाजरा थाने में ट्रक चालक राजस्थान जिले के जयपुर निवासी तेजसिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) के निवासी एमजीआर नगर क्षेत्र निवासी जस्टिन बिनिता ने दी शिकायत में बताया कि उसके पति हेल्थ मार्कस सेना में कार्यरत थे। चार माह पहले ही वीआरएस लेकर सेवानिवृत्त हुए थे। फिलहाल चंडीगढ़ में थे। चंडीगढ़ में एक चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लेकर कार से तिरुचिरापल्ली के लिए रवाना हुए। 152 डी से आते समय जुलाना (जींद) के पास चाय पी। इसके बाद वह कार चलाने लगीं।
विज्ञापन


उनका पति कंडक्टर साइड में बैठ गया, जबकि दोनों बेटियां प्रिंसी व जकोरिया पीछे बैठी थीं। सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे बैंसी गांव के नजदीक आगे-आगे राजस्थान नंबर का एक ट्रक चल रहा था। जब वह ओवरटेक करने लगी तो ट्रक चालक ने अचानक लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए साइड दबा दी। इससे कार का कंडक्टर साइड का हिस्सा ट्रक के पीछे टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही सिर में गहरी चोट लगने से उनके पति की मौत हो गई। जबकि वह और उसकी दोनों बेटियां घायल हो गईं। राहगीरों ने उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया। पुलिस ने घायल जस्टिन बिनिता के बयान पर ट्रक चालक राजस्थान स्थित जयपुर जिले के चतरपुरा निवासी तेज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी हवलदार सुरेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed